शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं काे देखते हुए पिछले पांच साल तक के सभी बदमाश जिनके ऊपर चाकूबाजी, वाहन चाेरी व लूट सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं, उनकी लिस्ट तैयार की जा रही। इसमें जेल में रहकर बाहर निकले बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रख रही है। पुलिस इन्हें आगे से जुर्म नहीं करने के लिए आगाह भी कर रही है। इसके बाद भी अपराध करने पर पुलिस इनकी हिस्ट्रीशीट तैयार कर बंद करेगी।
सिटी एसपी विकास पाठक ने बताया कि पिछले पांच साल में तीन से अधिक आपराधिक मामले जिस पर चल रहे हैं, ऐसे सभी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इनकी एक सूची बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधियों की हर गतिविधि पर पुलिस नजर रख रही है। एसपी ने बताया कि ऐसे लगभग 1300 बदमाशों की सूची तैयार की गयी है। इस सूची में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों काे शामिल नहीं किया गया है।
पुलिस इस तरह के सभी बदमाशों की क्रियाकलापों पर नजर रखने इन सभी चिन्हित अपराधियों काे थाने में बुलाना शुरू कर दिया है और फाॅर्म भरवाया जा रहा है, जिसमें किस वाहन उपयोग कर रहे, क्या काम कर रहे हैं, कहां रह रहे हैं आदि पूरी डिटेल ली जा रही है। फाॅर्म के माध्यम से इनके फिंगर प्रिंट भी लिए जा रहे हैं।

बदमाशाें की निगरानी के लिए थाने में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी काे दी जाएगी जिम्मेदारी
सिटी एसपी ने बताया कि सभी बदमाशों का डाटा तैयार करने के बाद जिनके अभी भी अपराधों में लिप्त होने की जानकारी मिल रही है, उन सभी बदमाशों पर निगरानी के लिए थानाें में तैनात सभी पुलिसकर्मियों काे इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। जाे समय-समय पर बदमाशों काे थाने में बुलाकर चेक करेंगे। अगर वह इलाके में नजर नहीं अा रहा है ताे उसके द्वारा दिए गए पते पर जाकर इसकी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही पुलिस अाैचक निरीक्षण भी करेगी और इनकी गतिविधियाें की जानकारी ली।
बदमाशाें की बनेगी अलग-अलग कैटेगरी

सभी बदमाशों की अलग-अलग कैटेगरी बनाई जाएगी। क्‍योंकि लिस्ट में कई ऐसे अपराधी हैं, जिनके ऊपर चाकूबाजी, लूट, वाहन चाेरी करने के ही अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। ऐसे में इस तरह के बदमाशों की अलग-अलग कैटेगरी बनाई जाएगी। जिसके आधार पर ही इन बदमाशों पर नजर रखी जाएगी।

  • शहर में बढ़ रही चाकूबाजी व वाहन चाेरी की घटनाओं काे देखते हुए पांच साल में जिन लाेगाें के ऊपर तीन या चार मुकदमे हैं, उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। कई लाेग ऐसे हैं, जिन्होंने अपराध की दुनिया में कदम रखा है। ऐसे में उन्हें अपराध छाेड़ने की चेतावनी दी जाएगी। अगर नहीं मानते है ताे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। - विकास पाठक, एसपी सिटी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police lists 1300 miscreants, records being scrutinized
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top