सोमवार को न्यूनतम पारे में 2 डिग्री की गिरावट रही और पूरे दिन सर्दी का असर बना रहा। अलसुबह कोहरे का असर रहा और धुंध छाई रही। पूरे दिन चली सर्द हवा से शहरवासी ठिठुरते रहे। दोपहर में धूप भी बेअसर साबित हुई।

सूर्यास्त के बाद मौसम में वापस सर्दी का असर होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 23.0 डिग्री तथा न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम पारे में 2 डिग्री की गिरावट रही। रविवार को न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री था। सोमवार को सुबह की आर्द्रता 58 और शाम की आर्द्रता 47 प्रतिशत रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The minimum mercury dropped by 2 degrees, the effect of fog alsog, daytime melting, humidity 58 and evening humidity was 47 percent.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top