पेज

रविवार, 27 दिसंबर 2020

29 दिसं. तक हाेगी रिपोर्टिंग-ज्वाॅइनिंग

एमसीसी, नई दिल्ली ने माॅपअप राउंड में रिपोर्टिंग व ज्वाॅइनिंग की अंतिम तिथि 29 दिसंबर तक बढ़ा दी है। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि पहले रिपोर्टिंग व ज्वाॅइनिंग की अंतिम तिथि 26 दिसंबर थी। माॅपअप राउंड की नॉन-रिपोर्टेड और नॉन-ज्वाॅइंड सीटें अब संबंधित संस्थानों को 29 दिसंबर के बाद ही ट्रांसफर की जा सकेंगी। इसके बाद ही काउंसलिंग का स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयाेजित।
शर्मा ने बताया कि 19 एम्स की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 30 दिसंबर हाेना है। लेकिन माॅपअप राउंड की रिपोर्टिंग व ज्वाॅइनिंग की अंतिम तिथि बढ़ाने के कारण 30 दिसंबर से पूर्व सीट मैट्रिक्स जारी करना आसान नहीं होगा। वहीं, स्टेट कोटे के माॅपअप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें