कुन्हाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि फरियादी मनीष ने शिकायत देकर कहा कि 12 दिसंबर को उसने बाइक को उत्सव मैरिज गार्डन के गेट के पास खड़ी की थी, जिसे बदमाश चोरी करके ले गए। पुलिस ले नांता नहर पर नाकाबंदी के दौरान थर्मल चौराहा की तरफ से आ रही बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को रोका ओर संदिग्ध लगने पर थाने ले गए। जहां आरोपी नरेन्द्र पुत्र शंकरलाल महावर उम्र 20 साल निवासी कुंजबिहारी बस्ती ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। बदमाश की निशानदेही से चोरी की दूसरी बाइक नम्बर आरजे 20 एसजे 6266 बरामद की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें