क्षेत्र में मंगलवार काे दिन में निकली धूप के बावजूद धूजणी छुड़ाने वाली ठंडक रही। दिन में उत्तरी ठंडी हवाएं चलने से दिनभर ठंड का प्रभाव बना रहा। अधिकतम तापमान भी 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिकाें ने पश्चिमी राजस्थान सहित कई जिलाें में आगामी दाे तीन दिनाें में शीत लहर चलने व दिन में ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है।


क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक हाथ-पैर सुन्न करने वाली ठंड रही। इसके बाद ठंडी हवाएं चलनी शुरू हाे गईं। इससे काेहरे रूपी बादलाें का आवरण हटने के बाद दाेपहर 12 बजे तक धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं का दाैर जारी रहने के कारण धूप में भी धूजणी छुड़ाने वाली ठंड रही। शाम चार बजे के बाद धूप का प्रभाव कम हाेने के साथ ही हवाओं का रफ्तार भी धीमी हाे गई, लेकिन कड़ाके की ठंड का दाैर जारी रहा।

जयपुर के माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हाे रही है तथा उत्तरी हवाओं के प्रभावी हाेने से पश्चिमी राजस्थान में आगामी 48 घंटाें में न्यूनतम तापमान में दाे से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। आगामी पांच दिनाें तक माैसम शुष्क रहेगा तथा कड़ाके की ठंड का दाैर जारी रहेगा।

श्रीगंगानगर सहित पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के इन जिलाें में शीत लहर की चेतावनी: माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार श्रीगंगानगर सहित पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर व भरतपुर जिलाें में आगामी दाे तीन दिनाें में शीत लहर चलेगी तथा काेल्ड-डे रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meteorological Department alert; Cold wave will increase in 3 days with less effect of sunshine
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top