पेज

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

निगम दक्षिण के वार्ड 69 के पार्षद के निर्वाचन को चुनौती, कोर्ट ने मांगा जवाब

नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 69 से पार्षद का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देशबंधु के निर्वाचन को भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ने कोर्ट में चुनौती है। चुनाव के लिए फॉर्म भरते समय दो संतानों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है। जिला न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद कलेक्टर जोधपुर, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव और रिटर्निंग अधिकारी को नोटिस जारी कर 16 दिसंबर तक जवाब तलब किया है। निर्वाचित पार्षद को भी नोटिस जारी किया गया है।

भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र यह चुनाव हार गए थे। उनकी ओर से अधिवक्ता अनिल राठी ने चुनाव याचिका पेश कर कोर्ट को बताया कि अप्रार्थी पार्षद के कुल 4 संतानें हैं, लेकिन चुनाव के लिए भरे गए फॉर्म में केवल दो संतान ही दर्शाई गई है। इस फॉर्म को रिटर्निंग अधिकारी के साथ मिलकर स्वीकार भी करा लिया गया। कोर्ट को बताया गया कि फॉर्म में दो संतान बताई गई। एक पुत्र को अपने भाई की संतान बता दिया गया। जिला न्यायाधीश जोशी ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद निर्वाचित पार्षद, कलेक्टर जोधपुर, राजस्थान निर्वाचन आयोग के सचिव से जवाब तलब किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें