पेज

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

वस्त्र रंगाई-छपाई के इंटरव्यू 8 से

आरपीएससी, कोर्ट के आदेश पर व्याख्याता-वस्त्र की रंगाई व छपाई (कला संकाय) (काॅलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा 2014 के पदों के लिए 8 जनवरी को साक्षात्कार लेगा। अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर आयोग ने सोमवार को वेबाइट पर जारी कर दिए। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर व जन्म तिथि अपलोड कर इंटरव्यू लेटर प्राप्त कर सकेंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति साथ लाने होंगे। वर्ना, उन्हें साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के संबंध में जारी गाइडलाइन की पालना करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें