पेज

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

नए साल में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण, चारों ही प्रदेश में नहीं दिखेंगे

साल 2021 के आगमन में एक और बाकी है। नया साल शुरू होते ही व्रत और त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नए साल में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी लगेंगे। साल 2021 में मई से दिसंबर के बीच 4 ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे।

ज्योतिषाचार्य प्रो. विनोद शास्त्री ने बताया कि पहला खग्रास चंद्रग्रहण 26 मई को होगा। दूसरा कंकण सूर्य ग्रहण 10 जून को, तीसरा खंडग्रास चंद्रग्रहण 19 नवंबर को और चौथा खग्रास सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। इनमें से अंतिम 4 दिसंबर वाला ग्रहण भारत में बिल्कुल दिखाई नहीं देगा जबकि पहले 3 पूर्वी भारत में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि ये चारों ही ग्रहण राजस्थान में नहीं दिखेंगे और ना ही इनका यहां असर होगा इसके चलते हमारे यहां सूतक भी नहीं लगेगा।

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में एक उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि नागालैंड, मिजोरम, असम, त्रिपुरा, पूर्वी उड़ीसा, अरुणाचल, पश्चिम बंगाल में लोग इस ग्रहण को देख पाएंगे। भारत के उत्तर पूर्वी भागों में चंद्रोदय के समय जब ग्रहण का मोक्ष हो रहा होगा उस समय यह ग्रहण दिखेगा।

दूसरा: कंकण सूर्य ग्रहण
यह कंकण सूर्य ग्रहण 10 जून को पड़ेगा। भारत के कुछ ही भागों में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा। पूर्वोत्तर में अरुणाचल के कुछ भागों में और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में ग्रहण समाप्त होने से पहले कुछ समय के लिए देखा जा सकता है। देश के अन्य भागों में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा। इसके अलावा यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, उत्तरी कनाडा, रूस और ग्रीनलैंड में पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा।
तीसरा: खंडग्रास चंद्रग्रहण
साल का तीसरा खंडग्रास चंद्र ग्रहण 19 नवंबर दोपहर करीब 11:30 बजे लगेगा जो कि शाम 5:33 बजे समाप्त होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन चंद्रमा ग्रहण के साथ उदित होगा और उदय के कुछ पल बाद ही ग्रहण समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण भारत में अरुणाचल और असम के कुछ भाग में ही चंद्रोदय के समय नजर आएगा। यह भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में भी देखा जा सकेगा।

चौथा: खग्रास सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर होगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the new year, two solar eclipses and two lunar eclipses will not be seen in all four regions.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शहीद हबीब खां की याद में निमोद गांव के सरकारी स्कूल का नामकरण

वर्ष 2002 में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन पराक्रम के दौरान 18 सितम्बर 2002 को नागौर की धरा के वीर सपूत हबीब खां शहीद हो गए। शहीदों की याद में सरकारी संस्थानों का नामकरण किया जाता है, इसी कड़ी में शहीद हबीब खां की स्मृति में भी गांव निमोद के सरकारी स्कूल का नामकरण करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।

कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शहीदों के नाम स्कूलों के नामकरण संबंधी प्रकरणों के प्रति गंभीरता बररते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक और राज्य सरकार को पत्राचार किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुकेश शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन पराक्रम में शहीद हबीब खां की स्मृति में भी गांव निमोद के राजकीय विद्यालय का नामकरण किए जाने का प्रस्ताव वर्ष 2004 में भेजा गया था।

शहीद हबीब खां की याद में भी राज्य सरकार ने डीडवाना तहसील के गांव निमोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नामकरण करने की स्वीकृति जारी कर दी है। इस आशय को लेकर उप शासन सचिव (शिक्षा ग्रुप 6) आर.एन. शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा शहीद हबीब खां की स्मृति में निमोद गांव के राजकीय उमावि का नामकरण करने की स्वीकृति संबंधी पत्र माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी को जारी किया है। अब नागौर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर शहीद हबीब खां की स्मृति में राजकीय उमावि, निमोद के नामकरण की आगामी प्रक्रिया का निस्तारण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जयपुर में जीएम, फिर भी थर्ड क्लास में सवार हुआ जयपुर स्टेशन, जोधपुर पहले नंबर पर

राजस्थान के 90 फीसदी क्षेत्रफल में रेलवे के उत्तर पश्चिम जोन का क्षेत्राधिकार है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडलों को मिलाकर बने इस जोन का मुख्यालय जयपुर में स्थित है। इसके मुखिया यानि रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) जयपुर से ही चारों मंडलों की मॉनिटरिंग करते हैं। वर्ष 2019-20 के लिए रेलवे ने अपने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलों की घोषणा कर दी है। जिसमें जोधपुर मंडल ने बाजी मार ली है।

जबकि जीएम के जयपुर में बैठने के बाद भी जयपुर मंडल इस दौड़ में पीछे रहा है। जयपुर को चार मंडलों में से तीसरा स्थान मिला है। जबकि इस दौड़ में अजमेर मंडल दूसरे और बीकानेर मंडल चौथे स्थान पर रहा है।
जोधपुर मंडल के बाड़मेर से कर्नाटक के बैंगलुरू (यशवंतपुर) को जोड़ने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन रखरखाव की दृष्टि से सबसे अच्छी और सुरक्षित ट्रेन मानी गई है। इस ट्रेन का रख रखाव जोधपुर द्वारा किया जाता है।

जोधपुर को सबसे अधिक 8 व बीकानेर को सबसे कम 5 अवॉर्ड
रेलवे संभवतया जनवरी माह में अपना 65वां रेल सप्ताह समारोह आयोजित करेगा। इसमें सबसे अधिक 8 अवॉर्ड जोधपुर को दिए जाएंगे। तो वहीं अजमेर को 7, जयपुर को 6 और सबसे कम बीकानेर मंडल को 5 अवॉर्ड दिए जाएंगे। रेलवे के केंद्रीय अस्पताल और निर्माण विभाग को एक-एक दक्षता शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। अजमेर स्थित कैरिज डिपो और कैरिज वर्कशॉप को भी एक एक शील्ड मिलेगी। तो वहीं मैकेनिकल की सी एंड डब्लयू शील्ड जयपुर/जोधपुर, मैकेनिकल की एन्वायरमेंट शील्ड बीकानेर/जयपुर और सिग्नल शील्ड अजमेर/जोधपुर को संयुक्त रूप छह-छह माह के लिए दी जाएगी।

जोधपुर स्टेशन सफाई व सुविधा के लिहाज से सबसे अच्छा
जोधपुर स्टेशन सालभर में सबसे अधिक साफ रहा है। साथ ही यात्री सुविधाएं भी इस स्टेशन पर पूरे जोन में सबसे बेहतर हैं। इसे रेलवे ने बड़े कैटेगिरी के स्टेशनों में सबसे अच्छा माना है। जबकि छोटे कैटेगिरी के स्टेशनों में बीकानेर मंडल के चुरू स्टेशन ने बाजी मारी है। यानि यात्री सुविधा के मामले लोगों ने जयपुर मंडल की सुविधाओं को नकार दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
GM in Jaipur, Jaipur station in third class, Jodhpur at number one
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सुंदरकाण्ड का संगीतमय पाठ आयोजित

पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को मानस सत्संग परिवार द्वारा स्थानीय नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर में रामचरितमानस के सुंदरकाण्ड का सामूहिक संगीतमय पाठ संयोजक जगदीश प्रसाद शर्मा के सानिध्य में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

मानस प्रेमियों ने मंगलाचरण, हनुमानजी का लंका प्रस्थान , हनुमान -विभीषण संवाद , सीता - त्रिजटा संवाद , अशोक वाटिका का विध्वंस , अक्षय कुमार का वध ,हनुमान -रावण संवाद ,श्रीराम -हनुमान संवाद, लंका दहन तथा श्रीराम गुणगान की महिमा आदि सुंदरकाण्ड के प्रेरक प्रसंगों को सुर-लय -ताल के बीच विभिन्न राग -रागिनियों में पाठ किया। इस अवसर पर हारमोनियम पर शंकरलाल चतुर्वेदी, ढोलक पर पुखराज एवं मंजीरे रामस्वरूप वैष्णव ने संगत दी। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा ,श्री राम स्तुति, रामायण जी की आरती की गई।

इस अवसर पर नेमीचंद मित्तल, हीरालाल सोनी, सुखदेवराम खिलेरी, रामकुमार भाटी, बनवारीलाल कुमावत, सत्यनारायण पारीक, शिव भगवान अग्रवाल, नयन अग्रवाल, रामस्वरूप मोदी, मनोज व्यास, गंगाधर सोनी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, स्नेहा शर्मा, सविता तापड़िया, ललिता पित्ती, सोहनी पाटोदिया, किरण वैष्णव, इंदिरा आसोपा ने पाठ किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Music lesson of Sunderkand organized
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

इस बुधवार बिकीं 246 सम्पत्तियां, मिला 31.50 करोड़ का राजस्व

मलमास में भी हाउसिंग बोर्ड की सम्पत्तियां खरीदने के लिए क्रेताओं का उत्साह बरकरार है। इस बुधवार नीलामी उत्सव ई-बिड सबमिशन और अपनी दुकान- अपना व्यवसाय योजना में 246 सम्पत्तियां बिकीं, जिससे बोर्ड को 31.50 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा ने बताया की हाउसिंग बोर्ड की आवासीय व व्यावसायिक सम्पत्तियां मलमास और कोविड-19 महामारी के इस दौर में भी लोगों का आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इस बुधवार को 221 आवासीय सम्पत्तियां और 25 व्यावसायिक सम्पत्तियां बिकीं।

जयपुर वृत्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय में 32 सम्पत्तियां बिकी, जिससे बोर्ड को 6.67 करोड़ रूपए का राजस्व मिला, जोधपुर वृत्त प्रथम और द्वितीय में 50 सम्पत्तियां 6.64 करोड़ रूपए में बिकी, कोटा वृत्त में 29 सम्पत्तियां 1.83 करोड़ रूपए में बिकी, बीकानेर वृत्त में 88 सम्पत्तियां 8.45 करोड़ रूपए में, उदयपुर वृत्त में 24 सम्पत्तियां 4.68 करोड़ रूपए में और अलवर वृत्त में 23 सम्पत्तियां 3.24 करोड़ रूपए में बिकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

75 साल पूर्ण होने पर फार्मासिस्ट की नवीनीकरण फीस मात्र एक रुपया

प्रदेश में 75 साल पूर्ण करने वाले फार्मासिस्टों के लिए एक अच्छी खबर है। नए साल यानि एक जनवरी से काउंसिल में वार्षिक नवीनीकरण कराने पर फीस मात्र एक रुपए वसूली जाएगी। यह निर्णय राजस्थान फार्मेसी काउंसिल की कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग में लिया है। काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.ईश मुंजाल ने बताया कि देश में पहली काउंसिल है, जिसने इस तरह का निर्णय लिया गया है। एक रुपया भी इसलिए रखा है क्योंकि जीरो करने पर कंप्यूटर लेगा नहीं।

जयपुर समेत प्रदेश 75 साल की उम्र वाले करीबन 3 हजार फार्मासिस्ट है। बैठक में काउंसिल उपाध्यक्ष महावीर सोगानी, रजिस्ट्रार महेन्द्र सिंह शेखावत, सदस्य जितेन्द्र तंवर, फार्मेसी काउंसिल अलफ इंडिया (पीसीआई) सदस्य नवीन सांघी समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। सांघी ने बताया कि यह निर्णय अच्छा है। और आने वाले दिनों में फार्मासिस्टों के अपग्रेड करने की योजना भी प्रस्तावित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान सरपंचों ने प्रभारी मंत्री को बताई क्षेत्र की समस्याएं

खींवसर में राज्य सरकार के किसान संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत समिति खींवसर के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राजस्व मंत्री व नागौर जिला प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी से खींवसर ब्लॉक के सरपंचों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान भुण्डेल सरपंच धर्मेंद्र गौड़ ने अवगत कराया कि जिले भर में श्मशान भूमियों का टाइटल क्लियर नहीं होने के कारण श्मशान भूमि पर किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो पाता है। श्मशान भूमि में पौधरोपण व टीन शेड निर्माण एवं तारबंदी आदि कार्य नहीं करवाए जा सकते।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की पालना करते हुए श्मशान भूमि में पौधरोपण, टीन शेड निर्माण व तारबंदी आदि करवाने के लिए अनुमति दी जाए। मौजूदा श्मशान भूमियों का टाइटल/ किस्म बदलकर ऐसी भूमियां श्मशान के लिए आवंटित की जाए ताकि विकास कार्य करवाए जा सके। मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। इसमें जो भी संभव होगा। उचित समाधान करेंगे। सरपंचों ने जेजेवाई का भुगतान सीधे मूल विभाग से करवाने की मांग की।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा आमजन तक पहुंचे : चौधरी
खींवसर| खींवसर उपखण्ड मुख्यालय पर नागौर जिला प्रभारी मंत्री व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी बुधवार को खींवसर में एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने उपस्थित किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों को संबोधन में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर बिना भेदभाव किए गांवों का चहुंमुखी विकास करवा रही है।

चौधरी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा आमजन तक पहुंचे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए नलकूप खुदवाने की रोक हटा दी है। अब किसान अपने खेत में बेफिक्र होकर नलकूप खुदवाई सकते हैं। चौधरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों को पूरी बिजली मिले। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

केंद्र सरकार किसानों के हित में नहीं- राजस्व मंत्री

खींवसर उपखण्ड मुख्यालय पर नागौर जिला प्रभारी व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एक दिवसीय दौरे पर रहते हुए बुधवार को किसानों को संबोधित किया। खींवसर के निजी स्कूल अपेक्स के परिसर में किसानों के समर्थन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री व नागौर जिला प्रभारी मंत्री हरीश चौधरी ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। खींवसर पंचायत समिति सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में देश के पूंजीपति लोग मिलकर देश और किसानों को खा रहे हैं।

मंत्री ने पंजाब व हरियाणा एवं शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को सच्चा किसान बताते हुए उनकी हौसला अफजाई की है। कहा कि केंद्र सरकार नोट बंदी लागू करना, जीएसटी लागू करना तथा घरेलू गैस के भावों में वृद्धि करना व पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि सहित विभिन्न तरीकों से देश को लूट रही है।

जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी, कांग्रेस नेता सवाईसिंह चौधरी, खींवसर प्रधान पति व भोजास सरपंच जगदीश बिडियासर, कांग्रेस नेता शेराराम चौधरी, राघवेंद्र मिर्धा, हनुमान बागड़ा, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पुसाराम आचार्य व खींवसर के पूर्व सरपंच सीताराम भाटी,जिला कांग्रेस सचिव,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव भगवत देवड़ा, सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम देवड़ा सहित क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
During the Kisan Samvad program, the sarpanches reported the problems of the area to the minister in-charge
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बजाज नगर इलाके में हॉस्टल में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बरकत नगर निवासी पीड़िता ने मंगलवार को बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिलखुश नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया और अब शादी के लिए मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान; खाद्य वस्तुओं में किसी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी- जिला कलेक्टर

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम काे कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान से संबंधित बैठक आयाेजित हुई। इसमें कलेक्टर ने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के आरसीएचओ डाॅ. एचएस बराड़ व उप पुलिस अधीक्षक सहीराम बिश्नोई से चर्चा करते हुए उन्हें समन्वय स्थापित करते हुए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सैंपलिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन को खाद्य वस्तुएं अच्छी गुणवत्तायुक्त मिलें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव निरंजन आर्य इस अभियान की समीक्षा समय-समय पर स्वयं करते हैं तथा उनके स्पष्ट निर्देश हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत अधिक से अधिक नमूने लिए जाएं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में इस अभियान के तहत की जाने वाली कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि मौके पर जाकर दूध,डेयरी प्रोडक्ट व मिठाई आदि के नमूने लेकर जांच करवाई जाए।

सैंपलिंग के सिस्टम के अनुसार टेस्टिंग की जाए व दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। खाद्य वस्तुओं में किसी प्रकार की मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में एडीएम प्रशासन डाॅ. गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
War campaign for the pure; No adulteration in food items will be tolerated - District Collector
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सिंडिकेट सदस्य बोले- केसी वर्मा रिपोर्ट को खोला जाए, विवादित मामलों की जांच हो

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दौरान शिकायतों की जांच रिपोर्ट का मामला फिर गरमा गया है। आरयू की सिंडिकेट में सरकार द्वारा नामित सदस्यों ने केसी वर्मा कमेटी की जांच रिपोर्ट को सदन में रखने की मांग की। ऐसा नही होने पर उन्होंने अपनी असहमति दर्ज करा दी, साथ ही सरकार को भी मामले से अवगत कराया।

इन सदस्यों में विधायक मुरारी लाल मीणा भी शामिल है। इनके अलावा प्रो. रामलखन मीणा, डॉ. प्रतिभा पाराशर, डॉ. आशा बागोटिया ने के सी वर्मा जांच रिपोर्ट के आधार पर विवादित मामलों की जांच की मांग की। वहीं सदस्य डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि 2018 में भर्ती शिक्षकों का स्थायीकरण किया जाए, लेकिन जो 4-5 लोग विवादित हैं उनके स्थायीकरण रोककर मामले की जांच कराई जाए।

सिंडिकेट सदस्य प्रो. रामलखन मीणा का कहना है कि राजभवन से जो पत्र आया था। उसमें लिखा था कि शिक्षकों के स्थायीकरण का प्रकरण यूनिवर्सिटी से संबंधित होने के कारण उसी के स्तर पर नियमानुसार निस्तारित किया जाना समीचीन होगा। इसलिए हम भी नियमानुसार केसी वर्मा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों से प्रक्रिया शुरू करने की कह रहे हैं।

यह था मामला
पूर्व कुलपति प्रो. आर के कोठारी के कार्यकाल के दौरान भर्तियों, वित्तीय अनियमितताओं व अन्य मामलों में शिकायत मिलने पर राजभवन ने तत्कालीन संभागीय आयुक्त के सी वर्मा की एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जांच करके रिपोर्ट राजभवन भेज दी थी। इसका हवाला देकर यूनिवर्सिटी ने 2018 में भर्ती शिक्षकों का 7 महीने तक स्थायीकरण नही किया। शिक्षक- रजिस्ट्रार के बीच विवाद हो गया। अब सिंडिकेट ने तो हरी झंडी दे दी है। लेकिन सरकार द्वारा नामित सदस्यों का कहना है कि जांच रिपोर्ट सिंडिकेट में खोलकर विवादित मामलों की जांच हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

2020 के सबसे चर्चित शब्द- मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, इम्युनिटी, सेनेटाइजर, प्लाज्मा और पीपीई किट

1530 में मास्क शब्द पहली बार आया
1530 में ये शब्द पहली बार अंग्रेजी में आया। प्राचीन काल से खेल, करतब और युद्ध में मास्क पहने जाते रहे हैं। सर्जिकल मास्क यूरोप में बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में शुरू हुआ।

14वीं शताब्दी में क्वारेंटाइन शुरू हुआ
संक्रमित व्यक्ति को कुछ समय अलग रखना। 14वीं शताब्दी में वेनिस में प्लेग प्रभावित इलाकों से आने वाले जहाजों को 40 दिन रोककर अलग रखा जाता था।

कैलिफोर्निया ने सेनेटाइजर शब्द खोजा
हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग 1966 में सबसे पहले कैलिफोर्निया के अस्पताल में शुरू हुआ। एक नर्सिंग स्टूडेंट ने इसे खोजा था।

पीपीई किट; बेहतरीन सुरक्षा आवरण
योद्धा, फायर फाइटर्स बहुत पहले से सुरक्षा आवरण पहनते रहे हैं। मेडिकल पीपीई किट में मास्क, ग्लव्स, गाउन, फेस प्रोटेक्टर, हेलमेट रहते हैं।

वर्क फ्रॉम होम : घर से ऑफिस का काम करना। कई एमएनसी पहले से ये सुविधा दे रही हैं पर ज्यादातर भारतीय कोरोनाकाल में इससे परिचित हुए।
हॉटस्पॅाट : वे इलाके जहां खतरा ज्यादा है। कोरोनाकाल में इसका आशय ज्यादा संक्रमण वाले क्षेत्राें से है। ऐसे इलाकों में सख्त निगरानी और प्रतिबंध रखे जाते हैं।

जापानी बायो इंजि. ने ऑक्सीमीटर खोजा
अंगुली में क्लिप की तरह फंसाया जाता है। खून में ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल और ऑक्सीजन लेवल बताता है। जापानी बायो इंजीनियर डॉ. ताकुओ ओयागी को इसकी खोज का श्रेय जाता है।

1796 में पहली चेचक की वैक्सीन बनी
किसी रोग से लड़ने के लिए लगाया जाने वाला टीका। 1796 में एडवर्ड जेनर द्वारा खोजा गया चेचक का टीका पहली सफल वैक्सीन थी।

थर्मल स्कैनर : ऐसा डिवाइस जो शरीर के तापमान को दर्ज कर एक थर्मल इमेज तैयार करता है। तापमान सामान्य से अधिक होता है तो यह बीप के माध्यम से बता भी देता है।
प्लाज्मा : खून का पीला तरल हिस्सा। प्लाज्मा थैरेपी में कोविड से ठीक हो चुके लोगों का प्लाज्मा अन्य मरीजों को देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

गर्म दूध व अन्य राहत सामग्री वितरण की मुहिम से बच्चे भी जुड़कर दे रहे सेवा

गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद और सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन की ओर से सफर-ए शहादत को समर्पित शुरू की गई गर्म दूध व अन्य राहत सामग्री वितरण की मुहिम का हिस्सा अब नन्हे-मुन्ने बच्चे भी बन रहे हैं। इस सेवा में 10 साल की गुरमन कौर, 12 वर्षीय परमिंदर कौर, 13 साल का जपजोत, 15 साल का हरमनजोत सिंह तथा इसी उम्र की अर्शदीप कौर सहित अन्य बच्चे शामिल हैं।

ये उन नन्हें सेवादारों के नाम हैं जाे भयंकर सर्दी या शीत लहर में भी नहीं रुकते हैं। रोजाना की तरह बुधवार की सुबह भी शरीर को सुन्न कर देने वाली सर्दी और धुंध के बीच सेवादारों ने दूध, ब्रेड, बिस्कुट का वितरण किया। ये नन्हें सेवादार सर्दी के मौसम में हर परिस्थिति का मुकाबला करते हुए सुबह 4 बजे न केवल गुरुद्वारा में पहुंचते हैं, बल्कि अन्य सेवादारों के साथ मिलकर दूध, बिस्किट, ब्रेड आदि राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं।


गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार तेजेंद्रपाल सिंह टिम्मा ने बताया कि 26 से दूध, ब्रेड, बिस्कट, वस्त्र आदि वितरण की सेवा निरंतर चल रही है, जो 26 जनवरी तक चलेगी। सुबह 4 से लेकर 7 बजे तक यह सेवा चलती है। इस दौरान सड़क किनारे, फुटपाथ पर सोने वालों के अलावा राहगीरों, सफाई सेवकों, रिक्शा व अन्य वाहनों पर सवार लोगों को गर्म दूध वितरित किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

आरोपी ने कांस्टेबल पर कार चढ़ाने की कोशिश की, पैर फ्रैक्चर, गिरफ्तार

बजाज नगर थाना इलाके में 2 साल पुराने केस में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बजाज नगर थाने में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि 2018 के केस में आरोपी इंकम टैक्स कॉलोनी निवासी भवानी शंकर के जयपुर में होने की सूचना मिली थी। आरोपी जवाहर सर्किल से ओटीएस चौराहे की तरफ जा रहा था।

थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ने पहुंचे। जब पुलिस ओटीएस पहुंची तो आरोपी गोपालपुरा पुलिया की तरफ निकल गया। पुलिस ने पीछा करके गोपालपुरा पुलिया के पास आरोपी को गाड़ी रोकने का ईशारा किया, तो आरोपी ने बाइक पर सवार कांस्टेबल इन्द्राजमल पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे इन्द्राजमल का पैर फ्रैक्चर हो गया। तभी पुलिस टीम ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। बजाज नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

पटवारी परीक्षा एवं रीट परीक्षा की समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करें

राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय घोड़ेला ने जनवरी-2021 में प्रस्तावित पटवारी परीक्षा के एकाएक स्थगित करने के निर्णय पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। संजय घोड़ेला ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा राजस्थान राज्य कर्मचारी कर्मचारी चयन बोर्ड को स्पष्ट करना चाहिए कि विद्यार्थी पूर्ण निष्ठा से पटवारी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, फिर एकदम से परीक्षा स्थगित क्यों की गई है? उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में परिश्रम कर रहे अभ्यर्थियों से सरकार क्या चाहती है।

कब तक ऐसी कमियों व लापरवाहियों के दौर चलेंगे। इसका नुकसान राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। शीघ्र पटवारी परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाए तथा पेपर लीक रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं।

इसके साथ-साथ उन्होंने रीट परीक्षा भी समय पर सम्पन्न करवाने की मांग की है, ताकि लाखों बेरोजगार अभ्यार्थियों को राहत मिल सके, अन्यथा बेरोजगार युवाओं द्वारा सरकार का घेराव किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

याेग्यता समान ताे एल्फाबेट के आधार पर ही मिलेगी अब वरीयता

कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल और एएसआई से एसआई तथा एसआई से सीआई के पद पर पदाैन्नत हाेने वाले पुलिस कर्मियाें की याेग्यता यदि समान हाेगी ताे वरियता की प्राथमिकता सबसे पहले उसकाे दी जाएगी। जिसका नाम एल्फाबेट में सबसे पहले नंबर पर आ रहा है।

उसी काे वरिष्ठ मानकर पदाैन्नति में वरियता दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर ने नियमाें में संशाेधन कर नई गाइड लाइन जारी की है। जिसके तहत जिला स्तर पर कांस्टेबल व हैड कांस्टेबल तथा रेंज स्तर पर एएसआई से एसआई तथा सीआई की बनने वाली वरिष्ठता सूची में यदि पदाैन्नति की बात आती है और संबंधित पुलिसकर्मी की जन्मतिथि तथा शैक्षणिक याेग्यता समान रहती है।

ऐसी स्थिति पैदा हाेने पर पदोन्नति में वरिष्ठ मानने के लिए एल्फाबेट में सबसे पहले आने वाला नाम देखा जाएगा। जिसका नाम एल्फाबेट में पहले स्थान पर आएगा उसी काे वरिष्ठ मानकर पदाैन्नति में वरीयता का फायदा दिया जाएगा। जबकि इससे पहले ट्रेनिंग के बाद हाेने वाली पीसीसी काे आधार माना जाता था। या फिर जिस वर्ष के खाली पद भरे जाते थे। उसका चयन उस वरियता के आधार पर किया जाता था। नए फैसले से उच्च अधिकारियाें की मनमर्जी पर भी लगाम लग सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

मैरिज गार्डन व डेयरी बूथ संचालकों से तीन दिन में 3.23 करोड़ वसूले

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम ने खजाना भरने के लिए मैरिज गार्डनों व डेयरी बूथों से बकाया वसूलने के लिए तीन दिवसीय कैंप लगाए थे। दोनों निगमों को करीब 3.23 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। निगमों द्वारा बकाया वसूल कर थोड़ी राहत प्राप्त की गई है। हालांकि बकाया वसूली में ग्रेटर नगर निगम ने हेरिटेज के मुकाबले दोगुना राजस्व वसूला है।

हेरिटेज नगर निगम को तीन दिवसीय कैंप में मैरिज गार्डनों से लाइसेंस शुल्क, यूडी टैक्स और डेयरी बूथों से बकाया किराया के दौरान एक करोड़ एक लाख रुपए प्राप्त हुए है। वहीं ग्रेटर नगर निगम को दो करोड़ बाइस लाख रुपए का राजस्व मिला है। बुधवार को हेरिटेज निगम ने मैरिज गार्डन संचालकों से 59 लाख रुपए वसूले है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

1.18 कराेड़ की भूमि पर अवैध बनाई थी दुकानें, परिषद ने 3 घंटे में ध्वस्त कर दी

शहर के बीकानेर हाइवे के पास खसरा नंबर-53 में बुधवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई। नगर परिषद दस्ता भारी पुलिस जाब्ते के साथ जैसे ही दोपहर साढ़े 3 बजे यहां पहुंचा तो मौके पर अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया।

नगर परिषद आयुक्त मनीषा चौधरी के नेतृत्व में यहां करीब तीन घंटे तक की गई कार्रवाई के दौरान जेसीबी चलाकर (मार्केट रेट 1.18 कराेड़) बेशकीमती 148 वर्ग गज सरकारी जमीन से अतिक्रमण ध्वस्त कर जब्त किया गया। हाइवे के पास स्थित कोरोड़ों की जमीन के उपर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

कलेक्टर के आदेश पर नगर परिषद आयुक्त चाैधरी के नेतृत्व में शहर बीकानेर हाइवे के पास स्थित खसरा नंबर 53 में भंवरी देवी पत्नी अमराराम जाट द्वारा हाल में किए गए अवैध निर्माण को पुलिस जाब्ते के साथ हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद से अधिशाषी अभियंता रामप्रसाद मीणा, पुलिस जाब्ता मय कोतवाली सीआई जितेंद्र सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक रामधन बिश्नोई मौजूद रहे।

कार्रवाई : अतिक्रमण हटा निर्माण सामग्री भी की जब्त, ट्रकों में भरकर ले गए
नगर परिषद टीम द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके पर सरकारी जमीन पर बनाई गई दुकानों को ध्वस्त कर निर्माण सामग्री को जब्त किया गया है। मौके से टीम ने भलियां, लोहे के सरिये, सहित अन्य सामग्री को जब्त कर ट्रकों में भरकर ले गए। इस कार्य में बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे रहे। अतिक्रमण ध्वस्त करने से लेकर हटाने की की कार्रवाई साढ़े 3 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चली।

दैनिक भास्कर द्वारा मंगलवार को ‘जिस सरकारी जमीन पर बनना था अंडर पास, भूमाफिया ने दुकानें बना बेच भी दी’’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला व नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया।

अतिक्रमण कैसा भी हो, सब हटेंगे : आयुक्त
नगर परिषद प्रशासक एवं आयुक्त मनीषा चौधरी ने कहा- है कि शहर में जहां भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किए जा रहे है, या पहले से किए गए हो, सभी हो हटाया जाएगा। चाहे अतिक्रमण कैसा भी क्यों ना हो। उन्होंने कहा- कि आगे भी अवैध निर्माण व अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1.18 Shops were made illegal on Karad's land, council demolished in 3 hours
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

25 अप्रैल को ली जाने वाली राजस्थान पात्रता परीक्षा की विज्ञप्ति जल्द जारी होने की संभावना

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 25 अप्रैल को ली जाने वाली राजस्थान पात्रता परीक्षा (रीट) 2020 की विज्ञप्ति जल्द जारी किए जाने की संभावना है। बोर्ड की ओर से भी रीट की तैयारी जारी है।

इधर, रीट को कानूनी दांवपेंच से बचाने के लिए भी राज्य सरकार की ओर प्रयास शुरू हाे गए हैं। इसे देखते हुए ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान व बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की ओर से जोधपुर हाईकोर्ट में कैवियट दाखिल की गई है।

राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों जारी न्यूनतम अर्हक अंकों को लेकर यह कैवियट दाखिल की गई है। पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से जारी कैवियट नोटिस में कहा गया है कि 16 दिसंबर 2020 के आदेश के संबंध में, राजस्थान के पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए गए हैं, जो शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों को छूट देने के बाद शिक्षक रीट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इसे देखते हुए राजस्थान राज्य सचिव प्रारंभिक शिक्षा विभाग (योजना), जयपुर, राजस्थान राज्य सचिव, पंचायती राज विभाग, जयपुर, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा और पंचायती राज ( प्रांरभिक शिक्षा) विभाग, बीकानेर और निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से कैवियट दाखिल की गई है। ब्राह्मणवाद महर्षि, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा कानूनी प्रकोष्ठ, जोधपुर (राज्य राजस्थान की ओर से) का वकालतनामा प्रस्तुत किया गया है।

एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष व्यास ने कहा कि सभी को सूचित किया गया है कि 16 दिसंबर 2020 के आदेश के संबंध में छूट देने के बाद शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (आरईईटी) के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए गए हैं इस मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में रिट दाखिल करने से पहले प्रारंभिक शिक्षा विभाग में रिट याचिका अपील की अग्रिम प्रति उपलब्ध कराएंगे।

अभ्यर्थी उठा रहे सवाल : राज्य सरकार ने रीट के आयोजन की तिथि 25 अप्रैल घोषित की है। इधर, इस दिन ही आखातीज का सावा है। रीट और सावा एक दिन ही होने को लेकर सोशल साइट पर अभी से ही अभ्यर्थियों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं कि सावों में जाएंगे या रीट में बैठेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajasthan eligibility test release to be held on April 25, likely to be released soon
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

चांदपोल में महिला को बेहोश कर जेवर चुराए, सौंखियों के रास्ते में चेन तोड़ी, चित्रकूट में खाते से 90 हजार उड़ाए

राजधानी के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में तीन महिलाओं के साथ लूट, चोरी एवं बैंक से नकदी उड़ाने के मामले सामने आए हैं। कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार महिला को बेहोश कर उसके जेवर चुराने की वारदात सामने आई। सौंखियों के रास्ते में बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन तोड़ कर फरार हो गए। तीसरी वारदात चित्रकूट क्षेत्र की है, जहां महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 90 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
कलेक्ट्रेट से छोटी चौपड़ के बीच हुई जेवर चुराने की वारदात
कोतवाली इलाके में बदमाशों ने ई-रिक्शा पर महिला को बेहोश करके जेवर छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता आमेर निवासी सम्पति ने मंगलवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह कलेक्ट्री से रिक्शा में बैठकर छोटी चौपड़ जा रही थी। इस दौरान चांदपोल मैट्रो स्टेशन के पास दो व्यक्ति ओर बैठ गए।

चांदपोल के पास दोनों व्यक्ति बाथरूम के बहाने उतरकर गली में गए और वापस आकर बैठ गए। उसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। इस दौरान उनके गले से चेन व कानों के टॉप्स चोरी कर लिए। उसके बाद पीड़िता को गणगौरी बाजार के पास उतार दिया। पीड़िता दूसरे रिक्शे से घर पहुंचे तो घटना के बारे में परिजनों को बताया। पुलिस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी।बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन तोड़ी, कुंडल तोड़ने का भी किया प्रयास

कोतवाली इलाके मं सौंखियों के रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन तोड़ ली। इस संबंध में पीड़ित किशनपोल बाजार निवासी लता शर्मा ने मंगलवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह छोटी बहन नपुर के साथ मार्केट जा रही थी। इस दौरान सौंखियों का रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गल्ले पर झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली। बदमाशों ने कुंडल तोड़ने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी।

महिला के बैंक खाते से 90 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी

चित्रकूट इलाके में साइबर ठगों द्वारा एक महिला के बैंक खाते से 90 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता हीरापुरा के पूनम शर्मा ने मंगलवार को चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि किसी सायबर ठग ने उनके खाते से रात के समय ई-वॉलेट के जरिए 90 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Chandpol, the woman fainted, stole the jewels, broke the chain in the path of the hundred, blew 90 thousand from the account in Chitrakoot
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कल रिवाइज होंगे गैस सिलेंडर के दाम, 25 रुपए तक महंगा हो सकता है सिलेंडर

नए साल के पहले ही दिन शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। तेल कंपनियों की तरफ से गैस सिलेंडर एजेंसी वालों को जो ट्रेड मिल रहे हैं उसमें सिलेंडर 25 रुपए तक महंगा हो सकता है। इसी तरह पेट्रोल डीजल के दामों में भी अगले सप्ताह हलचल होने की कोई संभावना है।

पिछले माह भी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों मैं दो बार बढ़ोतरी की गई और 1 तारीख और 15 तारीख को 50- 50 रुपए यानी एक माह में 100 सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे। अब एक बार फिर से सिलेंडर 25 रुपए तक महंगा हो सकता है। उधर, डीजल के दाम जो लॉक डाउन के समय करीब 70 रुपए थे वे अब 82 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। वहीं पर पेट्रोल 91.17 तक जा पहुंचा है।

होटल व रेस्टोरेंट खुलने से गैस सिलेंडरों की डिमांड फिर बढ़ी

एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि शहर में घरेलू गैस के करीब 18 लाख उपभोक्ता है हर महीने 12.50 लाख सिलेंडर की खपत होती है और कमर्शियल सिलेंडर 75 हजार के करीब सप्लाई होते हैं। होटल व रेस्टोरेंट खुलने से डिमांड बढ़ी है। हालांकि अगले सप्ताह गैस सिलेंडर के दामों को रिवाइज किया जाना है जो करीब 25 रुपए तक बढ़ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Price of gas cylinder will be revised tomorrow, cylinders may be expensive up to Rs 25
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

उपखण्ड क्षेत्र के दौलतपुरा रोड स्थित मेगा हाईवे पर एक मोटरसाइकिल व स्विफ्ट डिजायर कार में जबरदस्त टक्कर होने से मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

कांस्टेबल लालचंद ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 1.30 बजे एक मोटरसाइकिल चालक बनवारी पुत्र रामाकिशन सोनी उम्र 42 वर्ष गांव नुवां निवासी अपनी मोटरसाइकिल वाहन से गांव से डीडवाना की ओर आ रहा था कि दौलतपुरा के आगे मेगा हाईवे पर अचानक सामने से आ रही असंतुलित रूप से कार वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर 7 तो इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 31 जनवरी तक रोक

नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को एक आदेश जारी कर इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगे प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। तो वहीं ब्रिटेन आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर लगे प्रतिबंध को भी 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्गो फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा। इसी प्रकार विशेष अनुमति प्राप्त फ्लाइट्स भी संचालित की जाएंगी।

तो वहीं वंदे भारत मिशन और एयर बबल फ्लाइट को संचालन से पहले अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि लॉक डाउन से पहले जयपुर से सात इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। इनमें दो फ्लाइट दुबई, दो बैंकॉक और एक-एक फ्लाइट कुआलालम्पुर, मस्कट और शारजहां की शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अब विद्यार्थियों को क्रमोन्नत करके भेजी जाएगी निशुल्क किताबों के लिए डिमांड

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं दी जाने वाले निशुल्क किताबों की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2021-22 के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिले के सभी संस्था प्रधानों को दिशा निर्देश जारी किए।
हर साल स्कूलों में कुछ कक्षाओं में किताबों की कमी होने एवं किसी कक्षा में किताबें बच जाने की शिकायतों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक कक्षा 3 से 10 एवं कक्षा 12 की निशुल्क किताबों की मांग पिछली कक्षा के नामांकन को आधार मानकर अगली कक्षा की मांग का निर्धारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा 4 का नामांकन 110 हो तो आगामी शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 5 के लिए निशुल्क किताबों की मांग 110 जनरेट होगी। ब्लॉक स्तर नोडल पर सभी नोडल की समेकित मांग में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए लॉक का विकल्प उपलब्ध करवाया है। कक्षा पहली से तीसरी तक के सभी विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत नई निशुल्क किताबें पुस्तकें मिलेगी।

नोडल व्यवस्था में नहीं होगा बदलाव
पाठ्यपुस्तक के लिए नोडल व्यवस्था गत साल की तरह ही रहेंगी, जिस नोडल विद्यालय के माध्यम से अधीनस्थ विद्यालयों के लिए निशुल्क पुस्तकों की मांग की जाएगी। उन विद्यालयों को वितरण भी उसी नोडल विद्यालय के माध्यम से किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

मैरिज गार्डन और डेयरी बूथों से ‌91 लाख बकाया व यूडी टैक्स वसूला

आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम के खजाने काे भरने के लिए निजी कंपनी ने निगम के अधिकारियाें के साथ मिलकर सख्ती करना शुरू कर दिया है। हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम ने कंपनी के मार्फत मंगलवार को मैरिज गार्डनों और डेयरी बूथ संचालकों से 91 लाख रुपए का बकाया राशि वसूल कर ली है। इसमें यूडी टैक्स, लाइसेंस शुल्क और किराया राशि शामिल है।

हैरिटेज निगम ने 23 लाख 88 हजार रुपए और ग्रेटर नगर निगम ने 68 लाख रुपए वसूली की है। दरअसल वसूली के लिए नगर निगम व स्पैराे साॅफ्टेक कंपनी द्वारा जाेन कार्यालयाें पर शिविर लगाए गए है। बकाया वसूली के टारगेट काे पुरा करने के लिए बकायादाराें काे नाेटिस देकर राशि जमा कराने की चेतावनी दी थी। शिविर गुरुवार तक जाेन स्तर कार्यालयाें में चलेंगे। जहां पर आसानी से लाेग बकाया राशि जमा करा सकेंगे।

ग्रेटर नगर निगम राजस्व अधिकारी नवीन भारद्वाज ने बताया कि दाे साल से 81 मैरिज गार्डन और 37 डेयरी बूथों पर बकाया चल रहा 68 लाख रुपए का किराया व यूडी टैक्स की राशि वसूल की है। मैरिज गार्डन संचालकाें काे अंतिम बार छुट दी जा रही है। इसके बाद तय समय में राशि जमा नहीं कराने पर गार्डन काे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, हैरिटेज उपायुक्त दिलीप शर्मा ने बताया कि मैरिज गार्डनों एवं डेयरी बूथों से किराया एवं नवीनीकरण शुल्क के रूप में 7 लाख 88 हजार रुपए और यूडी टैक्स के 16 लाख रुपए वसूल किए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
‌91 lakh arrears and UD tax recovered from marriage garden and dairy booths
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

भूख हड़ताल पर बैठी आशा सहयोगिनियां, एक की तबीयत बिगड़ी, आज निकालेंगी रैली

विभिन्न मांगों को लेकर गांधीनगर स्थित निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएं कार्यालय के बाहर धरना दे रही आशा सहयोगिनी ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन पांच महिलाएं कौशल्या ढाका, बबीता शर्मा, शीला, सुनीता, निर्मला भूख हड़ताल पर बैठी। धरने में शामिल चूरू जिले की विनोद की तबीयत दिन में बिगड़ गई जिसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दी। अपनी मांगें बनवाने के लिए प्रदर्शनकारी महिलाएं बुधवार सुबह 11:00 बजे सहकार मार्ग से सिविल लाइन्स फाटक तक रैली निकालेंगी। उधर, प्रशासन ने आशा सहयोगिनी से वार्ता करने की कोशिश की लेकिन लिखित में आश्वासन नहीं मिलने तक वार्ता के लिए वे राजी नहीं हुई।
आशा सहयोगिनी के पक्ष में उतरी बीजेपी, सीएम से समाधान का आग्रह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि पिछले सात दिन से प्रदेश की आशा सहयोगिनी जयपुर के गांधीनगर में महिला बाल विकास कार्यालय के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। सीएम को इनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान देकर समाधान निकालना चाहिए। पूनियां ने कहा कि मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर कड़ाके की सर्दी में आशा सहयोगिनी बहनें राजधानी जयपुर में धरने पर बैठने को मजबूर हैं, लेकिन मुख्यमंत्री समाधान निकालने की बजाय संवेदनहीन बने बैठे हैं और उनसे वार्ता की पहल नहीं की गई है।

मांगों के शीघ्र निस्तारण के लिए कमेटी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने उच्चाधिकारियों शासन सचिव डॉ.के.के. पाठक एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव सिद्धार्थ महाजन व निदेशक, आईसीडीएस की कमेटी का गठन किया है। मंत्री भूपेश ने बताया कि आशाओं के लिए कमेटी बेहद गंभीर है। कमेटी द्वारा वित्त विभाग को आशाओं के मानदेय वृद्धि संबंधी वित्तीय मांगें राज्य सरकार को प्रेषित की जा चुकी है। आशा सहयोगिनियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त होने वाले इंसेंटिव में तर्कसंगत वृद्धि के लिए भी भारत सरकार को पत्र लिखा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asha Sahyogins sitting on hunger strike, one's health deteriorates, rally will be held today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

वाॅल सिटी में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए नहीं मिल रही कंपनी

वॉल सिटी की गलियों और मुख्य बाजारों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए स्मार्ट सिटी काे फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए कंपनी ही नहीं मिल रही है। दरअसल स्मार्ट सिटी के अफसराें ने सिस्टम के लिए टैंडर मांगे थे, लेकिन एक ही कंपनी ने आवेदन किया है। ऐसे में अब स्मार्ट सिटी के अफसराें ने फिर से टैंडर मांगे है। दरअसल वॉल सिटी के मुख्य बाजारों और पुरोहित जी के कटले को फायर फाइटिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यहां पर स्मोक डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे।

इस पूरे सिस्टम का कंट्रोल निगम के घाटगेट स्थित फायर स्टेशन से किया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रोजेक्ट पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। परकोटे में फायर फाइटिंग सिस्टम लगने से आस-पास के इलाकों को भी इसका काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि दमकल के वाहन फायर स्टेशन तक जाने के बजाए पाइप लाइन के हाइड्रेंट से दमकल के पानी भर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

खाद्य सुरक्षा में एक वर्ष में मात्र 2% शहरी गरीबों को जोड़ा जा सका

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जयपुर शहर में एक वर्ष के बाद भी मात्र 2 प्रतिशत लोगों को ही जोड़ा गया है । ठीक एक वर्ष पहले गत दिसंबर में खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के बारे में जिले के अधिकारियों की बैठक ली थी । बैठक में जब यह सामने आया कि जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कुल आबादी का 71 प्रतिशत और जयपुर शहर में कुल आबादी का मात्र 17 प्रतिशत ही लोग खाद्य सुरक्षा से जुड़े हुए हैं ।

इसके बाद उन्होंने जयपुर शहर में शहरी गरीबों को योजना से जोड़ने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने 17 प्रतिशत के आंकड़े को बढ़ाकर लगभग 40 प्रतिशत से अधिक करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के एक वर्ष बाद भी मात्र दो प्रतिशत शहरी गरीब आबादी के लोगों को ही जोड़ा जा सका है। जिला दर्शन पुस्तिका विमोचन के अवसर पर भी मंत्री परसादी लाल मीणा व मंत्री टीकाराम जूली ने भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में शहरी गरीबों का काफी कम प्रतिशत देखकर अधिकारियों पर सवाल खड़े किए थे ।

कोरोना काल में आई थी परेशानी
शहर में कोरोना संक्रमण काल के दौरान खाद्य सामग्री वितरण के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था । ग्रामीण क्षेत्रों में 71 प्रतिशत गरीबों को राशन का गेहूं मिल गया था। वहीं, शहरी गरीबों को राशन का गेहूं नहीं मिल पाया था । इसी के चलते शहर में सूखी खाद्य सामग्री के पैकेट बांटने पड़े थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

अलवर में बच्चे की हत्या मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव नावली में 11 वर्षीय बालक की बलि चढ़ाने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी, जयपुर रेंज के आईजी और अलवर के कलेक्टर एवं एसपी से 15 दिन के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ने टिप्पणी की है कि जिस वीभत्स तरीके से बच्चे की हत्या हुई है, उससे उस समय मासूम की क्या वेदना रही होगी यह तो ईश्वर ही जान सकता है।

आयोग ने कहा है कि ऐसा मानवताहीन कृत्य अपराध की परिभाषा की परिधि की सीमा से भी आगे हैं। इस घटना के अपराधियों ने न केवल कानून के प्रति अपराध किया है बल्कि, मानवता एवं मानव धर्म की भी हत्या की है। ऐसे हत्यारों के अपराध की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की जाकर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

आयोग ने पुलिस से अपेक्षा की है कि इस प्रकरण में गहन, निष्पक्ष एवं ठोस अनुसंधान करके संबंधित न्यायालयों में नतीजा शीघ्र ही पेश किया जावें। इस घटना को लेकर प्रकाशित सामचार की गंभीरता को देखते हुए आयोग स्व-प्रेरणा से प्रकाशित समाचार पर प्रसंज्ञान लिया जाना मुनासिब समझा जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

सूअर के हमले में 5 गंभीर घायल, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

वासा गांव में बावड़ी वाला कुएं पर सोमवार को जंगली सूअर ने हमला कर पांच लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों ने रोहिड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को चिंताजनक हालत में रेफर किया।

सूअर के हमले की घटना के बाद ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद थाना अधिकारी हनुवंतसिंह दल सहित मौके पर पहुंचे। घटना के दूसरे दिन वासा गांव में दुबारा सूअर दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जबकि दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।


पुलिस के अनुसार गांव वासा मे जंगली सुअर के हमले में वासा निवासी भंवरलाल घांची, हकमाराम गमेती, भंवरलाल माली, कमला बेन पत्नी चेतन कुमार घांची व जसोदा पत्नी मगन लाल घांची गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सूअर के हमले में गंभीर घायल दो महिलाओं सहित पांच जनों को रोहिडा अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भंवरलाल घांची को चिंताजनक हालत में पालनपुर ले जाया गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने देर रात तक जंगली सूअर की तलाश की पर कही पता नहीं चला। थानाधिकारी हनुवंतसिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गये थे। जंगली सूअरों के आने की सूचना हमने वन विभाग को दे दी है, वन विभाग के अधिकारियो ने टीम भेजने का कहा है।

इधर, वासा निवासी रजनीकांत दवे ने बताया कि घटना के बाद भी वन विभाग सजग नही है। दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। कभी भी काश्तकारों के साथ गंभीर घटना हो सकती है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

वासा में पिछले दो दिनों से जगंली सूअर का आतंक होने तथा पांच जनों के घायल होने के बाद तथा ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल का छाया हुआ है। पूरे मामले में ग्रामीणों ने वन विभाग की लचर कार्यशैली को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार बताया। इस घटना की सूचना के बाद भी विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार को दुबारा वासा गांव में जंगली सूअरों को देखे जाने पर ग्रामीण रजनीकांत दवे ने पुलिस को सूचना दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

मंदिर बंद हुए, लेकिन कम नहीं हुआ भक्तों का विश्वास और कई रीति-रिवाज भी बदले

कोरोनाकाल ने कई रीति-रिवाज भी बदल दिए। इस दौरान कई महीने तक धार्मिक स्थल बंद रहे। लेकिन भक्तों का भगवान के ऊपर विश्वास कायम रहा। लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिली तो मंदिरों के बाहर कुछ ऐसा नजारा दिखा। भक्त बाहर से ही भगवान के दर्शन करने पहुंचते रहे। इसके अलावा शादियाें के कई रिवाज भी बदल गए। बड़े समारोह की जगह परिवार के कुछ लोगों के बीच ही सारी रस्में हो गईं। रिश्तेदार और दोस्तों के लिए शादियों का ऑनलाइन टेलीकास्ट किया गया। दूरी बढ़ी, लेकिन रिश्ते नहीं बदले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The temples were closed, but the faith and many customs of the devotees also changed
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

पर्यटक रूम में परिवार के साथ मना सकेंगे जश्न, नाइट कर्फ्यू नहीं, सामूहिक आयाेजन पर राेक

नए साल के जश्न के लिए माउंट आबू में तैयारी पूरी हाे चुकी है और यहां हाेटल व्यवसायी समेत पूरा प्रशासन पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। माउंट एसडीएम की ओर से इसकाे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

हालांकि माउंट में नाइट कर्फ्यू नहीं रहेगा लेकिन सामूहिक आयाेजनाें व डीजे पार्टी अादि पर पूरी तरह से राेक रहेगी। दरअसल, काेराेना के प्रभाव काे देखते हुए कई राज्याें में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। वहीं माउंट में क्रिसमस से लगातार पर्यटक आ रहे हैं।

इस बार भी रिकाॅर्ड संख्या में पर्यटकाें के यहां पहुंचने की तैयारी है। इसकाे लेकर स्थानीय निकाय प्रशासन की और से भी पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं, माउंट एसडीएम की ओर से भी नए साल काे लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।

इसके तहत सामूहिक आयाेजनाें के साथ डीजे पार्टी और जश्न पर राेक रहेगी। लेकिन, यहां आने वाले पर्यटक अपने परिवार के साथ हाेटल के रूम में नए साल का जश्न मना सकेंगे। इसकाे लेकर हाेटल व्यवसायियाें की ओर से भी तैयारी पूरी हाे चुकी है। इसके साथ ही व्यवसायी भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मनमोहक प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

उधर, प्रशासन द्वारा यहां आने वाले पर्यटकों एवं होटलों, रेस्टोरेंटों व पर्यटन स्थलों पर सोश्यल डिस्टेंस के साथ कोविड गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी छोटे-बड़े लोगों को इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए पाबंद किया गया है।

रिकॉ‌र्ड पर्यटकों काे देखते हुए पालिका प्रशासन व पुलिस भी तैयार

नगरपालिका कर्मचारियों की टीम ने शहर के


विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

शहर में मंगलवार को नगरपालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य व शहर पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल की अगुवाई में एक टीम द्वारा इस पर्यटन सीजन के दौरान पोलाेग्राउंड व अशोकवाटिका सहित विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान होटल व्यवसाईयों को कोविड गाइडलाइन की पालना करने, बिना मॉस्क के किसी पर्यटक को होटलों व रेस्टोरेंटों में प्रवेश नहीं करने देने तथा नियमित रुप से सेनेटाइज के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना से बचाव के लिए होटल एसोसिएशन सदस्यों को सावचेत रहने के लिए कहा है। कोविड गाइडलाइन की पालना के साथ होटलकर्मचारी पूरी सावधानी बरतेंगे। जो भी पर्यटक बिना मास्क के आएगा उसे प्रवेश से पूर्व मास्क दिया जाएगा। रूम बुंकिग से पहले एवं चेकआउट के बाद सेनेटाईज किए जा रहे हैं। -युसुफ खान, पठान, अध्यक्ष, होटल एसोसिएसन ऑफ माउंटआबू

अभी कोरोना संक्रमण का प्रभाव खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में बचाव ही उपाय है। नाइट कर्फ्यू नहीं है लेकिन कोरोना को देखते हुए कहीं पर न्यू ईयर पार्टी व डीजे आदि सामूहिक आयोजन नहीं होंगे।

इसके अलावा आबूरोड में एक होटल में इस दौरान डीजे पार्टी करवाए जाने की जानकारी मिली थी। संबंधित होटल संचालक को ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया है। माउंटआबू पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है और स्थानीय स्तर पर पूरी तैयारी कर दी गई है।
- डॉ. गौरव सैनी, एसडीएम, माउंटआबू



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यू ईयर मनाने के लिए माउंट आबू में पर्यटकों आवाजाही जारी है।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

1 दिन में 12 बच्चों की मौत को सामान्य बताती रही सरकार

जेकेलोन इस साल भी नवजातों की मौत से सुर्खियों में रहा। एक ही दिन में 12 बच्चों की मौत पर सियासत भी हुई। राज्य सरकार ने शुरू में तो बच्चों की मौत को सामान्य बताया, लेकिन विवाद बढ़ने पर अधीक्षक, एचओडी समेत 3 नर्सिंग कर्मियों को हटा दिया।

जीवन बचा रहा जेकेलोन

अब जेकेलोन में बदल रही है तस्वीर, सुधर रहे हैं हालात



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government continues to generalize the deaths of 12 children in 1 day
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

जब थाने बने मददगार, 3 महीने तक कंटेनमेंट जोन में दवाएं, खाना समेत हर जरूरी चीज पहुंचाई

कोरोना काल में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के अलावा उम्मीद से विपरीत आम लोगों की मदद का भी बीड़ा उठाया। लगभग तीन महीने तक पुराने शहर में सख्त कर्फ्यू लागू रहा। इस यहां के तीनों थानों के पुलिसकर्मी लोगों के सबसे बड़े मददगार बनकर उभरे।

कैथूनीपोल, मकबरा और रामपुरा थानों ने एक तरह से एकल खिड़की की तरह काम किया। जिसको कोई भी जरूरी होती तो वो वहीं जाता क्योंकि सारे सरकारी कार्यालय बंद थे। ऐसे में थानों ने ही आम लोगों तक दवाएं, सब्जियां, राशन और अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाईं।
इस इलाके में सबसे पहले कैथूनीपोल थाना पड़ता है। कर्फ्यू के दौरान इससे आगे जाना नामुमकिन था। ऐसे में सब्जी और राशन के ट्रक यहीं आकर खाली होते थे। और यहां के पुलिसकर्मी इनको आगे तक पहुंचाते थे। ऐसे में किसी को भी जरूरी सामान की कमी नहीं हुई। ये थाना पहली मंजिल पर चलता है, लेकिन कोरोनाकाल में यहां के थानेदार ने मॉनिटरिंग के लिए चौराहे पर ही कुर्सी लगा ली।
जब पुलिस बन गई अन्नदाता, हर थाने ने गोद ले लिए 100 जरूरतमंद व्यक्ति
कोरोना महामारी में फ्रंटलाइन पर लड़ रही कोटा शहर पुलिस ने एक अनूठी मिसाल पेश की। डीआईजी रविदत्त गौड़ और तत्कालीन एसपी गौरव यादव ने हर थाने को 100 लोगों को गोद लेने का जिम्मा सौंप दिया। ये ऐसे लोग थे, जिनको किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। कोरोना काल में इन लोगों का कोई नहीं था और ये भोजन के लिए सिर्फ दूसरों पर निर्भर थे। पुलिस ने करीब 50 दिन तक ऐसे लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए।

कर्फ्यू के समय अभय कमांड के कैमरे बने पुलिस के अचूक हथियार,
कर्फ्यू के दौर में अभय कमांड सेंटर के करीब 400 कैमरे पुलिस के अचूक हथियार बनकर सामने आए। शहर के एंट्री-एक्जिट प्वाइंट से लेकर अंदरूनी इलाकों और प्रमुख चौराहों की पुलिस ने सीएडी सर्किल स्थित अभय कमांड सेंटर से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। कमांड सेटर में 56 पुलिसकर्मी ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के लिए तैनात थे। इसी टीम की मुस्तैदी से पुलिस ने कोटा में गुपचुप तरीके से आए 16 जमाती पकड़े थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the police station became helpful, transported everything needed including medicines, food in the containment zone for 3 months
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

नए मोटर व्हीकल एक्ट के भारी जुर्माने से राहत की तैयारी, मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी फाइल

प्रदेश के 15 हजार वाहन चालकों भारी—भरकम जुर्मानों से राहत मिलने वाली है। नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने से पहले इन वाहनों के चालान हो चुके थे। लेकिन एक्ट आने के बाद विभाग चालान की राशि नए जुर्माने के आधार पर वसूल रहा था। इस पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाच​रियावास ने रोक लगा दी थी। अब इसकी फाइल परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक के पास भिजवाई है। यहां से वाहन चालकों को जल्द ही राहत मिलेगी।

वाहनों के चालान की राशि को पुराने जुर्मानों के आधार पर ही वूसला जाएगा। गौरतलब है कि आठ जुलाई को प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ था। एक्ट में जुर्मानों की राशि को बढ़ा दिया गया था। परिवहन विभाग द्वारा व्यावसायिक वाहन स्वामियों को एमनेस्टी योजना के माध्यम से एक बड़ी राहत दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोरोना काल में कोटा ने खाेल दिए दिल के दरवाजे

राजस्थान में 22 मार्च को पूरे देश में सबसे पहले लॉकडाउन लगा था। इसके दो दिन बाद पूरे देश में सख्त लॉकडाउन लागू हो गया। इस सख्ती का असर ये रहा कि रोज कमाने खाने वाले बहुत से लोगों के आगे संकट खड़ा हो गया। ऐसे समय में हमारे शहरवासी जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए और जरूरत का हर सामान मुहैया कराया।

अचानक लॉकडाउन लगने से अधिकतर लोगों के सामने खाने-पीने तक के सामान की किल्लत हो गई। कई मध्यमवर्गीय परिवार भी इससे बच नहीं सके। ऐसे में शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, क्लब, राजनीतिक दल, मंदिर, गुरुद्वारे, मुस्लिम संगठन व शहर के लाेग ऐसे लाेगाें की मदद के लिए उमड़ पड़े। ये शहरवासियों का ही जज्बा था कि किसी भी चीज की कमी नहीं पड़ी।

शहरवासियों ने राशन, खाना से लेकर मास्क, पीपीई किट और सेनेटाइजर तक की कमी नहीं होने दी। जब पूरे देश में काेरोना की दहशत थी, तब कोटा के लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आम लोगों की मदद की। शायद यही वजह थी कि उस समय के सबसे बड़े कंटेनमेंट जोन घंटाघर में भी लोगों को किसी चीज की कमी नहीं हुई। कई बार तो प्रशासन ने भी शहर के समाजसेवियों की मदद ली।

रोज 40 हजार लोगों तक पहुंचाया दोनों टाइम का खाना

लॉकडाउन में कई परिवार आर्थिक संकट से घिर गए, जिससे उनके खाने की भी किल्लत हो गई। ये देखकर शहर की करीब 30 बड़ी और 50 छाेटी संस्थाओं समेत 100 से ज्यादा युवाओं ने ऐसे हर व्यक्ति तक खाना पहुंचाने का जिम्मा उठाया। 3 महीने तक रोज लगभग 40 हजार लोगों तक दोनों टाइम का खाना पहुंचाया।

पीपीई किट और सेनेटाइजर तक की कमी नहीं होने दी

कोरोना का प्रकोप शुरू होते ही शहर में सेनेटाइजर और पीपीई किट की किल्लत हो गई। ऐसे में कोटावासियों ने ये कमी पूरी करने की जिम्मेदारी उठाई और 20 हजार बोतल से अधिक सेनेटाइजर मुफ्त में वितरित की। इसके अलावा कोरोना वॉरियर्स के लिए करीब 5 हजार पीपीई किट भी दिए।

मास्क की किल्लत हुई तो 9 माह में बांट दिए 15 लाख से अधिक मास्क

शहर में एक दौर ऐसा भी आया जब मास्क चार गुना कीमत में बिकने लगा और बाजार में आसानी से मिल नहीं था। तब लाेगाें ने अपने खर्च पर मास्क खरीदकर वितरित किए। कई लोगों ने खुद कपड़े के मास्क बनाकर बांटे। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। रोज करीब 4 से 5 हजार मास्क आम लोगों को वितरित किए गए। इस दौरान कोटा नगर निगम भी पीछे नहीं रहा।

स्वयं सहायता समूहों की मदद से निगम ने मास्क बनवाकर शहर में बांटे। अब तक निगम करीब 2.50 लाख मास्क बांट चुका है। कई शहरवासी आज भी कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के अलावा मास्क भी बांट रहे हैं। शायद यही वजह है कि अब कोटा में कोरोना के नए मरीज कम आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the Corona era, Kota has opened the doors of the heart
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf