पेज

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

शहीद हबीब खां की याद में निमोद गांव के सरकारी स्कूल का नामकरण

वर्ष 2002 में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन पराक्रम के दौरान 18 सितम्बर 2002 को नागौर की धरा के वीर सपूत हबीब खां शहीद हो गए। शहीदों की याद में सरकारी संस्थानों का नामकरण किया जाता है, इसी कड़ी में शहीद हबीब खां की स्मृति में भी गांव निमोद के सरकारी स्कूल का नामकरण करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।

कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शहीदों के नाम स्कूलों के नामकरण संबंधी प्रकरणों के प्रति गंभीरता बररते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक और राज्य सरकार को पत्राचार किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुकेश शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन पराक्रम में शहीद हबीब खां की स्मृति में भी गांव निमोद के राजकीय विद्यालय का नामकरण किए जाने का प्रस्ताव वर्ष 2004 में भेजा गया था।

शहीद हबीब खां की याद में भी राज्य सरकार ने डीडवाना तहसील के गांव निमोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नामकरण करने की स्वीकृति जारी कर दी है। इस आशय को लेकर उप शासन सचिव (शिक्षा ग्रुप 6) आर.एन. शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा शहीद हबीब खां की स्मृति में निमोद गांव के राजकीय उमावि का नामकरण करने की स्वीकृति संबंधी पत्र माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी को जारी किया है। अब नागौर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर शहीद हबीब खां की स्मृति में राजकीय उमावि, निमोद के नामकरण की आगामी प्रक्रिया का निस्तारण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें