पेज

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

जमीन का फर्जी वसीयतनामा बनाने का आरोपी गिरफ्तार

उदयमंदिर पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर वसीयतनामा बनाने वाले को गिरफ्तार किया। उसे गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भिजवाया गया। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मामले में लवेराखुर्द निवासी पन्नाराम जाट ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसके चाचा पूनाराम की 22 दिसंबर 2011 को मौत हो गई थी। उनके कोई वारिस नहीं था, तब जमीन को पन्नाराम के नाम कर दी, लेकिन इस जमीन को लेकर भागीरथराम उर्फ भागुराम पुत्र मोतीराम ने नामांतरण खुलवाने के लिए पटवारी से संपर्क किया। प्रकरण को लेकर धोखाधड़ी का केस उदयमंदिर थाने में दर्ज करवाया गया था। थानाधिकारी ने बताया कि इसमें जांच के बाद अब भागीरथराम उर्फ भागुराम को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें