
तेलुगू एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला बुधवार को जेवी चैतन्य के साथ विवाह बंधन में बंध गई। होटल उदय विलास में शाम 7:30 बजे फेरे हुए। फिर 8:30 बजे डिनर हुआ। मेवाड़ में हुई यह हाईप्रोफाइल शादी दक्षिण भारत की रोचक परंपराओं के बीच हुई।

शादी के लिए हाेटल काे दक्षिण भारतीय लुक में सजाया गया था। मंडप खास तौर पर हैदाराबाद से लाया गया था और इसे सजाने-संवारने के लिए आर्टिस्ट भी हैदराबाद से ही आए। इससे पहले मंगलवार काे पूल साइट में मंगल स्नान का फंक्शन हुआ। इसमें निहारिका औैर चैतन्य काे दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने पहले हल्दी का उबटन लगाया। फिर दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार चलनी में पानी से मंगल स्नान के बाद मानो होली जैसी नजारा दिखा। पूरा परिवार पानी से खेला। फिल्मी बैकग्राउंड की इस फैमिली से जुड़ी सभी टाॅलीवुड स्टार फुलऑन मस्ती में दिखे।

16 गुना 24 फीट का था खास मंडप, ताकि बनी रहे मेहमानों में सोशल डिस्टेंस
निहारिका औैर जेवी चैतन्य की शादी के लिए हैदराबाद से मंडप मंगाया गया था। मंडप फाइबर वर्क से बना हुआ। इसमें हाथी, घाेड़े की नक्काशी औैर बारीक जालीदार डिजाइन बनी हुई। मंडप काे दक्षिणी भारतीय मंदिरों की तरह सजाया गया । मंडप काे सजाने के लिए हैदराबाद से आर्टिस्ट आए थे। सजावट के लिए खास ताैर पर फूलाें में रंजनीगंधा, गुलाब, ऑर्किड, कमल, ग्रानिसियन फूलाेें से सजावट की गई। हैदराबाद से टगर फूल मंगाए गए। टगर के बारिक फूलाें से मंडप में जालीदार लड़िया सजाई गई।
मंडप में साेशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए 16 बाय 24 फीट की साइज में बनाया गया। मेहमान शादी के फेरे साेशल डिस्टेंस रखते हुए देख सके इसके लिए मंडप हाेटल के बीच के गार्डन में बनाया गया है। मंडप के सामने मेहमानाें के बैठनी की व्यवस्था की गई। शाही भाेज के लिए खाने की टेबल शाही अंदाज में सजाया गया। टेबल पर औैर चाराें तरफ फूलाें की खास सजावट की गई। शादी में टाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से मेगास्टार चिंरजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रामचरण, वैष्णव तेज, साईं धर्म ने शिरकत की। बता दें, निहारिका दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का निर्माता - निर्देशक नागेंद्र (नागा) बाबू की बेटी हैं। जेवी चैतन्य गुंटूर के आईजी जे. प्रभाकर राव के बेटे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें