पेज

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

एम्स में प्रवेश के लिए स्ट्रे वैकेंसी कल

एम्स प्रशासन नई दिल्ली की ओर से 16 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार देशभर के 19 एम्स संस्थानों की खाली एमबीबीएस सीटों के आवंटन के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन 30 दिसंबर को जवाहरलाल ऑडिटोरियम, एम्स नई दिल्ली में हाेगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए इच्छुक पात्र स्टूडेंट्स को 30 दिसंबर सुबह 9 बजे एम्स दिल्ली के जवाहरलाल ऑडिटोरियम में रिपोर्ट करना होगा।

सीट आवंटन में सफल स्टूडेंट्स का मेडिकल फिटनेस टेस्ट 31 दिसंबर को होगा। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एमसीसी ने माॅपअप राउंड की रिपोर्टिंग व ज्वाॅइनिंग की अंतिम तिथि 29 दिसंबर तक बढ़ाई है। ऐसे में एम्स की सीट मैट्रिक्स इसके बाद ही जारी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stray vacancy tomorrow to enter AIIMS
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें