पेज

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

सड़क किनारे खड़ी कार से मोबाइल चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

सोढाला इलाके में रोड किनारे खड़ी कार से मोबाइल से मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ गंजी भरतपुर के बडेपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया।

थानाधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित मालवीय नगर निवासी आयुष एम्ब्रिस ने सोमवार को सोढ़ाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह एग्जाम देने के लिए सोढ़ाला आए थे। इस दौरान एक किराणा स्टोर के पास कार खड़ी करके एग्जाम सेन्टर में चले गए थे। इस दौरान किसी ने उनकी कार का शीशा उतारकर मोबाइल चोरी कर लिया। रिपोर्ट के बाद पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें