दूसरा दशक परियोजना के तहत जांभा गांव में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 15 किशोर- किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षका शैलजा व्यास ने बताया कि प्रशिक्षण में युवा मंच व दूसरा दशक के कार्य, कोरोना महामारी के लक्षण व उससे बचाव, संगठन व छोटे मास्टर के कार्य, स्वास्थ्य व पोषण, स्पोकन इंग्लिश, राजस्थान स्टेट ओपन आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर बीरबलराम ने कहा कि युवा छोटे- छोटे कार्य करके समाज के विकास में सहयोग कर सकते हैं। सरस्वती युवा मंच जांबा अध्यक्ष सतीसदान ने कहा कि युवा मंच द्वारा आगामी दिनों में गांव के सार्वजनिक स्थानों पर सेनेटाइजर करना, दीवारों पर नारा लेखन, 30 मास्क तैयार कर गांव में वितरण किए जाएंगे।

युवा मंच के प्रदीप ने कहा कि राजस्थान स्टेट ओपन के बारे लोगों को जागरूक कर ड्राप आउट किशोर-किशोरियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समापन पर अध्यापक हीराराम विश्नोई ने कहा कि दूसरा दशक संस्था अच्छा कार्य कर रही है। कोरोना काल में लोगों की मदद की है। इस दौरान अध्यापिका प्रियंका, अध्यापक सुशील कुमार, इकबाल मेहर एवं मीरा विश्नोई आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth forum to do corona awareness work in Baap: Shailaja Vyas
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top