शहर के प्रताप नगर थाना इलाके की संजय बी कॉलोनी में राशन की एक दुकान चलाने वाले व्यक्ति पर क्षेत्र के एक व्यक्ति को आधार कार्ड के लिए समझाना भारी पड़ गया। दोनों के बीच आपसी बोलचाल हुई फिर आरोपी और उसके भाई ने दुकानदार के सिर पर बैस बॉल से हमला कर दिया। जिससे दुकानदार का सिर फट गया। पुलिस ने मामले को लेकर हत्या के प्रयास व राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया।
इधर परिजनों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को घटना को लेकर एक ज्ञापन दिया। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की मांग की गई। एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में विशाल पुत्र भवानी शंकर शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज, आरोपी हिरासत में
रिपोर्ट में बताया कि वह संजय बी कॉलोनी में राशन की दुकान चलाता है। रविवार की दोपहर में उसके दुकान पर क्षेत्र का रहने वाला अक्षय आदि राशन का गेहूं लेने आए। इन लोगों को आधार कार्ड प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। आधार कार्ड को सरकारी आदेश पर सीडिंग के लिए जोडऩे को कहा जा चुका है। तब उससे कहा गया कि उनके आधार कार्ड से कुछ लोगों का नाम ऑनलाइन जोड़ा जा चुका है और एक सदस्य का बाकी है।

ऐसे में पास के ई मित्र पर जाकर जुड़वा लेेवें। ताकि राशन प्रक्रिया को जारी रखा जा सके। इस बात को लेकर अक्षय और उसके परिजन विवाद करने लगे। इस पर कुछ देर बाद अक्षय और उसका भाई रितेश आदि आए। तब पीड़ित विशाल शर्मा पर बैसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर चोट लगी। मामले में पुलिस ने हत्या प्रयास एवं राजकार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का केस दर्ज किया वहीं हमलावर को भी हिरासत में ले लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top