पेज

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

परिजन अस्पताल गए, चाेराें ने घर से सामान चुराया

रघुनाथ की बावड़ी चांदपोल में एक मकान के मालिक के अस्पताल में भर्ती होने का फायदा उठाकर चोरों ने कीमती सामान चुरा लिए। मकान मालिक के निधन होने के बाद जब परिजन घर लौटे तो वारदात का पता लगा। सूरसागर पुलिस ने बताया कि चांदपोल के बाहर रघुनाथ की बावड़ी क्षेत्र में मालियों के श्मशान के पास निवासी सुखसिंह कच्छवाहा स्वास्थ्य कारणों के चलते गत दिनों अस्पताल में भर्ती थे।

देखरेख के चलते घरवाले भी अस्पताल में होने से मकान में कोई नहीं था। तब देर रात मकान के ताले तोड़कर चोरों ने टीवी, कूलर व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। तबीयत अधिक खराब होने पर सुखसिंह की मृत्यु हो गई, इसके बाद परिजन लौटे तो चाेरी का पता लगा। पुत्री रिषिका की तरफ से सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें