रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी के नीचे सोमवार रात को ठंड से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव टैरेक्स में मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त छोटू रैगर (32) निवासी रैगर मोहल्ला दौसा के रूप में हुई। छोटू शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर पुलिया के नीचे टैरेक्स में सो गया। रात को सर्दी से उसकी मौत हो गई।
सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिले में इस सीजन में ठंड से यह पहली मौत है। शहर में रैन बसेरा के सामने ही युवक की मौत हुई है। इससे सरकारी इंतजामों की पोल खुल गई है।
आदतन शराबी युवक आरओबी के नीचे शराब पीने के लिए ही गया था। लेकिन नशे में वह टैरेक्स में सो गया। रात भर गश्त का दावा करने के बावजूद पुलिस ने उसे उठाकर घर नहीं भिजवाया। ऐसे में कड़ाके की ठंड से उसकी मौत हो गई । परिषद की ओर से शहर में रैन बसेरे चालू है। रैन बसेरे के सामने ही युवक की मौत से सरकारी इंतजाम पर सवालिया निशान लग गया है।
पारा लुढ़क कर 8 डिग्री पर आया
दो दिन में ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। अब तक गर्मी का रिकॉर्ड बना रहा दिसंबर का महीना अब पूरी तरह सर्द हो गया। मंगलवार को सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। दिन में तापमान 21 डिग्री रहा। लेकिन सर्द हवाएं व शीतलहर के कारण लोग धूज उठे। रात को पारा 8 डिग्री तक लुढ़क गया। ऐसे में लोगों को शीतलहर का आभास हुआ।
शीतलहर के कारण सुबह लोग देरी से उठे। धूप भी बेअसर रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिली लेकिन दोपहर में भी सर्द हवाएं लोगों को ठिठुराती रही। दोपहर ढलने के बाद सर्दी बढ़ती चली गई। शाम को फिर शीतलहर का प्रकोप दिखाई दिया। जिससे सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। रात को तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें