एक ही दिन में शहर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया। बढ़े तापमान के साथ आसमान में छाए बादलों ने शनिवार को शहर से लेकर गांव तक ठिठुरन को बढ़ा दिया। शहर में दिनभर निम्न परत के बादल छाए रहे इसके कारण दिन का पारा 3.2 डिग्री बढ़ गया। बादल छाने से अब मावठ के आसार बन गए हैं।

मौसम विभाग ने भी 4 और 5 अगस्त काे मावठ होने और सर्दी बढ़ने के चेतावनी दे रखी है। शनिवार को सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आए। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया। शनिवार को अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री गिरकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waiting for sunshine, two days of rain, the mercury reaches 10 degrees
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top