पेज

रविवार, 3 जनवरी 2021

खांगटा में बनने वाले खेल मैदान के शिलान्यास समारोह में 21 गौरव सेनानियों को बनाया अतिथि, उन्हीं से रखवाई नींव

नए साल के अवसर पर खांगटा ग्राम के सरपंच प्रकाश बोराणा ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया। गांव के 21 गौरव सेनानियों के हाथों 60 लाख से 16 बीघा में बनाने वाले खेल मैदान का शिलान्यास किया गया। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ खेल मैदान की नींव रखी गई।

सरपंच बोराणा ने बताया कि गांव के युवाओं के लिए नए साल में फौज व विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इससे अच्छा तोहफा और कोई नही हो सकता है। जहां आर्मी के क्षेत्र में गांव के युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी वहीं विभिन्न खेलो में गांव की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। शिलान्यास नेताओं द्वारा करवाने की परिपाटी छोड़कर गांव के गौरव सेनानियों द्वारा नीव का मुहूर्त करवाकर अलग मिसाल पेश की गई।
इन खेलों की तैयारियां कर सकेंगे

खेल मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी स्टेडियम, क्रिकेट ग्राउंड, हॉकी व फुटबॉल के अलावा चार सौ मीटर ट्रैक के साथ दर्शकदीर्घा का निर्माण किया जाएगा।

गौरव सेनानियों को बनाया अतिथि
खेल मैदान का मुहूर्त गौरव सेनानी हाथीराम जाखड़, जेठाराम पिचकिया, भबूतराम खोजा, सीताराम कटानिया, जेठूसिंह सांखला, गोविंद सिंह जोधा, माधूराम मेघवाल, मोहन सिंह जोधा, रामनिवास खोजा, संग्रामराम पिचकिया, बक्सराम ताडा, सुगनाराम गोदारा आदि को बतौर अतिथि बुलाया गया। बाद में इन्हीं से शिलान्यास कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
21 Gaurav fighters made guests at the foundation stone laying ceremony of the sports ground in Khangata, laid the foundation from them
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें