पेज

रविवार, 10 जनवरी 2021

37 पक्षियाें ने दम ताेड़ा, काेटा में अब तक 280 पक्षियाें की माैत

काेटा संभाग में पहली बार आए बर्ड फ्लू के बाद लगातार पक्षियाें की माैत का सिलसिला जारी है। शनिवा काे जिले में कुल 37पक्षियाें की माैत हुई है। इनमें काैओं से लेकर बगुला और माेर शामिल है। अब तक जिले में कुल 280 पक्षियाें की माैत हाे चुकी है। इनमें 9 कबूतर, 16 काैए, एक माैर सहित अन्य पक्षियाें की माैत हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि विभाग की ओर से अन्य पक्षियाें की माैत की शिकायत नहीं मिली है।
कंट्राेल रूम बना है सहारा

शहरवासियाें के लिए वन विभाग का कंट्राेल रूम पक्षियाें के रेस्क्यू के लिए सहारा बना हुआ है। शहर में लगातार पक्षियाें की माैत के बाद चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन एमएल मीना ने प्रत्येक जिले में पक्षियाें की माैत की सूचना के लिए कंट्राेल रूम बनाया हुआ है। कंट्राेल रूम प्रभारी हेमंत वर्मा ने बताया कि कंट्राेल रूम में शहरवासी पक्षियाें की माैत की सूचना 9829267941 पर भिजवा रहे हैं। विभाग की टीम तत्काल माैके पर पहुंचकर पक्षियाें का डिस्पाेजल करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें