पेज

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

बजरी से भरे तीन डंपर जब्त, 4.15 लाख रुपए वसूले

बालेसर माइनिंग विभाग की टीम ने देचू पुलिस थाना क्षेत्र से कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे तीन डंपर जब्त किए। सहायक खनिज अभियंता राकेश कुमार शेषमा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनिज निर्गमन के तहत कार्रवाई करते हुए देचू क्षेत्र से तीन बजरी से भरे डंपर को जब्त कर उनके पास से जुर्माना वसूला गया। दो डंपर से 4 लाख 15 हजार 750 रुपए वसूले गए। एक डंपर को लेकर कार्रवाई चल रही है। इस दौरान फोरमैन अंकित ओझा व आशीष सोनी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें