काेविड वैक्सीन जल्द आने की संभावनाओं के बीच शनिवार काे देश के दूसरे हिस्साें की तर्ज पर बीकानेर में भी ड्राई रन यानी वैक्सीनेशन की पूर्व तैयारी के लिए रिहर्सल हुई। पीबीएम हाॅस्पिटल के जिरिएट्रिक सेंटर और देशनाेक सीएचसी पर यह ड्राई रन वैक्सीनेशन की फाइनल रिहर्सल की तरह हुआ। बूथ पर वैक्सीन लगवाने स्वास्थ्कर्मी पहुंचे ताे उनसे माेबाइल में मैसेज बताने काे कहा गया।
मैसेज बताया ताे आईडी मांगी। लिस्ट में उनका नाम देखा। आईडी का मिलान किया। रजिस्ट्रेशन के साथ एक ओटीपी आया। ओटीपी आने के बाद वैक्सीन रूम में भेजा गया जहां पहले बीपी, फीवर व सामान्य जांच हुई। इसके बाद टीका लगाने का उपक्रम हुआ और वैक्सीनेटेड हैल्थ वर्कर काे पाेस्ट वैक्सीन रेस्ट रूम में भेज दिया गया।
मकसद यह कि वैक्सीन के बाद किसी की तबीयत बिगड़े ताे उसका तुरंत उपचार किया जा सके। इसका भी बाकायदा रिहर्सल हुआ। पूरी प्रक्रिया के दाैरान कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम सिटी सुनीता चाैधरी, सीएमएचओ डाॅ.सुकुमार कश्यप, मेडिकल कालेज प्राचार्य डाॅ.एसएस राठाैड़, कार्यवाहक सुपरिटेंडेंट डाॅ.बीएल खजाेटिया, संयुक्त निदेशक डाॅ.देवेन्द्र चाैधरी, डाॅ.संजय काेचर आदि मौजूद रहे।
पीबीएम में एडवर्स इफेक्ट परीक्षण: तबीयत बिगड़ी, इलाज दिया, एंबुलेंस में ले गए
ड्राई रन का ही एक हिस्सा रहा एडवर्स इफेक्ट कंट्राेल। मतलब यह कि टीका लगाने के बाद किसी की तबीयत बिगड़े ताे उसे क्या इलाज दिया जाए। इसका परीक्षण भी हुआ। जिरएिट्रिक सेंटर बूथ पर एक युवती काे चक्कर आने, जी-घबराने, बेहाेशी छाने जैसी परेशानी बताई गई। इमरजेंसी मेडिसिन किट खाेली गई। देखा उसमें एड्रिनिन, एंटी एलर्जी, आईवी सैट है या नहीं। ये मिल गए। उपयाेग करने का उपक्रम हुआ। तुरंत स्ट्रेचर लिटाया। एडवर्स इफेक्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञाें काे फाेन किया। एंबुलेंस में ऑक्सीजन देते हुए हायर सेंटर यानी पीबीएम हाॅस्पिटल आपातकालीन इकाई में ले गए।
वैक्सीन के बारे में वह सबकुछ जाे आपका जानना जरूरी
- सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड्स कंट्राेल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने शनिवार काे ही पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया की ओर से तैयार वैक्सीन काे आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी।
- शनिवार काे ही बीकानेर सहित देश के 125 जिलाें में 286 बूथाें पर वैक्सीन का ड्राई रन हुआ। इनमें राजस्थान के सात जिलाें के 19 बूथ शामिल।
- केन्द्र ने राज्य काे और राज्य ने सभी जिलाें काे वैक्सीनेशन के लिए अलर्ट किया।
- बीकानेर में पहले चरण में लगभग 20 हजार स्वास्थ्यकर्मियाें का वैक्सीनेशन टारगेट है लेकिन अब तक लगभग 12 हजार रजिस्टर्ड हुए हैं। यह काम जल्द पूरा करने का निर्देश स्वास्थ्य एवं संबंधित अधिकारियाें काे दिया गया है।
- काे-विन साॅफ्टवेयर बनाने के साथ ही इसमें अब तक उन 75 लाख लाेगाें के नाम रजिस्टर्ड कर दिए जिन्हें पहले दाैर में वैक्सीन लगानी है।
- 1.14 लाख वैक्सीनेटर देशभर में ट्रेंड किए।
- 118 बूथाें पर बीकानेर में वैक्सीनेशन की तैयारी। इनमें से 20 बूथ पीबीएम हाॅस्पिटल में।
पीबीएम में सब ठीक, देशनाेक में 1 कर्मी कम
देशनाेक सीएचसी में भी 25 स्वास्थ्यकर्मियाें का वैक्सीनेशन हाेना था। यहां रजिस्टर्ड 25 में से 24 ही पहुंचे।
^ड्राई-रन पूरी तरह सफल रहा। इसका मकसद व्यवस्थाओं का व्यवहारिक परीक्षण करना था ताकि सुधार की गुंजाइश लगे ताे उसे सुधार लें। यहां सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रही। सभी स्टेज का व्यवहारिक परीक्षण किया।
-नमित मेहता, जिला कलेक्टर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें