शराब के लिए पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने एक युवक को सरेराह चाकू मार दिए। दादाबाड़ी पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीआई ताराचंद ने बताया कि युवराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी शिवराज दूध डेयरी के पास शिवपुरा ने रिपोर्ट दी, जिसमें कहा कि वो अपने घर से दूध लेने के लिए सरस दूध डेयरी जा रहा था। रात करीब 9 बजे रास्ते में गुड्डू गुर्जर के मकान के पास रणजीत, कपिल, हर्ष सैन ने उसे रोका और शराब के लिये पैसे मांगे। जब युवराज ने मना किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी कपिल शर्मा, हरीश सेन व रणजीत मीणा को गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें