7 साल बाद जनवरी के पहले सप्ताह में मावठ पड़ी है। शनिवार को मामूली बारिश हुई, लेकिन अगले दो दिन और मावठ हो सकती है क्योंकि बादल घिरे हुए हैं। बादल छाए रहने से रात के तापमान में तो राहत मिलेगी, लेकिन दिन में गलन भरी सर्दी रहेगी। यह हालात मकर संक्रांति तक बने रह सकते हैं क्योंकि एक के बाद एक लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक आ गया है। इससे शनिवार को एकाएक बादल छा गए।
बादल छाने से रात के तापमान में एकदम इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो गत दिवस से 8.6 डिग्री अधिक है। इस कारण हवा में नमी की मात्रा भी 82 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके बावजूद तीन दौर की मावठ में मात्र 0.2 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। लेकिन, इस बूंदाबांदी की वजह से शनिवार को दिन भर गलन भरी ठंड रही।
इधर, किसानों को अभी मावठ की और दरकार है। कामां और हलैना में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादल छाने के साथ ही दोपहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। लेकिन, थोड़ी देर ही आसमान साफ हो गया। कुम्हेर की भटावली पंचायत की बनी गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक पेड़ गिर गया।
सर्द हवा से एक-दो दिन रहेगा कोल्ड डे
विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद हवा ने रफ्तार पकड़ ली है। चूंकि हवा का रुख पहले से ही उत्तरी है। इसलिए हवा नश्तर सी लग रही है। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार अगले दो दिन गलन भरी सर्दी से कोल्ड डे रहेंगे।
पूर्वानुमान : गर्जन के साथ ओले पड़ेंगे
रविवार को धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बारां, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, अलवर, दौसा, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बादल गरजन के साथ ओले पड़ सकते हैं।
इन शहरों में रहा सबसे कम तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
श्रीगंगानगर 4.6 15.1
जैसलमेर 7.0 19.6
चूरू 9.0 21.1
फलौदी 7.4 23.2
बीकानेर 10.0 20.4
बाड़मेर 10.3 24.6
पिलानी 10.6 20.3
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें