राज्यस्तर पर शिक्षक सम्मान से सम्मानित करीब 20 शिक्षकों को अब तक प्रशस्ति पत्र नहीं मिला है। राज्य सरकार की ओर से 15 अक्टूबर को ऑनलाइन राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। सम्मान समारोह हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन शिक्षक सम्मान के रूप में मिलने वाले ताम्र पत्र, प्रशस्ति पत्र और शॉल को अब तक तरस रहे हैं।
राजस्थान पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा का कहना है कि राज्य स्तर पर शिक्षकों को मिलने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान होता है। इस सम्मान में शिक्षा अधिकारियों की यह लापरवाही ठीक नहीं है। अधिकारियों तो तुरंत सम्मानित शिक्षकों के घर पर सम्मान के रूप में मिले प्रशस्ति पत्र सहित समस्त सामग्री तुरंत भिजवानी चाहिए। फोरम ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही वंचित शिक्षकों के पास यह सामग्री नहीं पहुंची तो मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से शिकायत की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें