पेज

सोमवार, 5 जुलाई 2021

बाड़मेर : आदर्श स्टेडियम में लाखों रूपए खर्च कर स्थापित किए गए म्यूजिकल फाउंटेन सिस्टम की नगर परिषद नहीं ले रही सुध।

बाड़मेर : आदर्श स्टेडियम में लाखों रूपए खर्च कर स्थापित किए गए म्यूजिकल फाउंटेन सिस्टम की नगर परिषद नहीं ले रही सुध। 



चोरों द्वारा म्यूजिकल फाउंटेन से जुड़े स्पीकर पार कर लिये गये व डेकोरेटिव लाइट्स टूटकर जर्जर हो चुकी है।

कुंड पूरी तरह सूखकर मिट्टी से सटा हुआ है।
लाखों रूपए खर्च कर लगाए गये ये म्यूजिकल फाउंटेन सिस्टम कबाड़ बन गये हैं। देखरेख वह नियमित संचालन के अभाव में किसी काम के नहीं रहे हैं।



नगर परिषद और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और पुनर्जीवित कर उद्यान में सुबह शाम आने वाले शहर वासियों के मनोरंजन के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए।

महावीर आचार्य
aso news barmer
acharyasamacharonline.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें