Barmer/04.07.2021
ASO NEWS Barmer
आदर्श स्टेडियम में बने पब्लिक पार्कों में लगे विद्युत पोल के खुले तार किसी अनहोनी को दे सकते है न्योता। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह शाम व्यायाम करने व घूमने आते हैं वहीं छोटे बच्चे भी खेलने आते हैं।
अगर गलती से किसी ने इन तारों या पोल को छू लिया और अगर उनमें करंट आ गया तो अनहोनी का जिम्मेदार कौन होगा।
कुछ दिनों पहले बाड़मेर में रेल्वे स्टेशन से चिकित्सालय जाने वाली सड़क के डिवाइडर पर इसी प्रकार पोल के तार खुले थे और साथ में पास ही में लगी लोहे की रेलिंग से अर्थिंग होने के कारण एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई थी उसके बाद लगातार मीडिया के दबाव से जैसे तैसे पोल के तार टेप लगाकर सुरक्षित किए गए लेकिन आदर्श स्टेडियम स्थित पार्क में इस और अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आने वाले समय में बारिश का मौसम आ रहा है यह खुले तार किसी अनहोनी का कारण नहीं बन जाए।
महावीर आचार्य
ASO NEWS BARMER
acharyasamacharonline.blogspot.com


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें