पेज

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

एक विद्यार्थी एक परिंडा - जिम्मेदारी मानवता की

आओ परिंडा लगाएं हम इस गर्मी में पंछियों की प्यास बुझाएं हम


बाड़मेर/13.07.2023
ASO NEWS BARMER 
आओ परिंडा लगाएं अभियान के तहत स्थानीय एंजेल प्ले एंड महावीर सेकेंडरी स्कूल में एक विद्यार्थी एक परिंडा के स्लोगन के साथ नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को निशुल्क परिंडे वितरण किए गए और नियमित रूप से पक्षियों के लिए दाना पानी देने की जिम्मेदारी का संकल्प लिया गया। 

संस्था निर्देशक महावीर आचार्य ने बताया कि इस अभियान के तहत विद्यार्थियों में बचपन से ही मानवीय मूल्यों का विकास करते हुए पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक सरोकार व हमारे आसपास रहने वाले जीव जंतुओं के प्रति दया भाव जागृत करने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को एक एक परिंडा वितरण किया गया। 

इस दौरान रजनी आचार्य, किशोर जाटोल, सरिता जैन व विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें