साेमवार से शाॅपिंग माॅल, रेस्टाेरेंट और हाेटल खुल गए। पहले दिन लगभग 19 लाख का काराेबार हुआ। दाेपहर 1 बजे भास्कर टीम ऑटाेमाेबाइल जाेन के एक हाेटल में पहुंची ताे सभी कर्मचारी मास्क में मिले। गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन मशीन थी। हाेटल संचालक ईश्वर गंभीर और रेस्टोरेंट संचालक दसविंदर सिंह माखीजा ने बताया कि कर्मचारियाें काे फेसशील्ड लगाकर सर्विस करने के लिए कहा गया है। आईडी भी वाट्सएप पर ली जा रही है। सिटी माॅल के मैनेजर निखिल ने बताया कि 40 से अधिक कर्मचारी व गार्ड नियमों की पालना कराएंगे।

अब ज्यादा सावधानी की जरूरत
शॉपिंग मॉल्स, रेस्टोरेंट और होटल खुलने के साथ ही अब ज्यादा सावधानी जरूरी है। क्योंकि बाजार अनलॉक होने के साथ कोरोना का खतरा भी ज्यादा है। सोमवार को कई जगह लापरवाही के नजारे भी दिखे। गुमानपुरा के सिटी सेंटर मॉल में भी दुकानें खुली ताे वहां माेबाइल की दुकानाें पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान संचालकों ने किसी को भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए नहीं टोका। कई ग्राहक ताे ऐसे थे कि जिन्हाेंने मास्क तक नहीं लगाया हुआ था। जब भास्कर टीम ने वहां का फाेटाे लिया ताे वे घबरा गए। दुकानदाराें ने लाेगाें काे दूर करना शुरू कर दिया। ये सतर्कता दिखावे की बजाय रोज होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुमानपुरा के सिटी सेंटर मॉल में दुकानें खुली तो वहां भीड़ उमड़ पड़ी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top