नए अस्पताल से सोमवार को एक साथ 41 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसी के साथ कोटा से डिस्चार्ज होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 466 पहुंच गया है। अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील ने बताया कि यह उस वक्त के मरीज हैं, जो एक साथ अाए थे। इनमें से 22 मरीज कोटा व 19 बारां के रहने वाले हैं। कोटा के 20 मरीजों को होम क्वारेंटाइन और 2 मरीजों को स्टेट क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। जबकि बारां के सभी 19 मरीजों को बारां के स्टेट क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। ये सभी मरीज कन्फर्म निगेटिव हो चुके हैं। वहीं, साेमवार काे 32 मरीज कन्फर्म निगेटिव हुए हैं।

जयपुर से आए रोगी का नाम जयपुर की लिस्ट में जोड़ा, कोटा की लिस्ट से 1 मरीज घटा
एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आया जयपुर का रहने वाला मरीज कुल मरीजों में जयपुर में ही जोड़ा गया है, इसे कोटा से हटा दिया गया है। असल में यह मरीज कोटा में एक आरएएस अधिकारी के यहां नौकरी करता है, वह दो दिन पहले ट्रेन से कोटा स्टेशन पर उतरा, जहां उसका सैंपल लिया गया और अगले दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोटा सीएमएचओ की तरफ से इस मामले में पत्र लिखकर उक्त केस को जयपुर में ही जोड़ने का अनुरोध किया गया था, जिसे चिकित्सा निदेशालय ने स्वीकार कर लिया। इस तरह कोटा में कुल मरीज 525 नहीं, बल्कि 524 ही हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top