भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी की ताजपोशी के साढे पांच महीने बाद बुधवार को जिला कार्यकारिणी की टीम के 19 नामों की घोषणा कर दी गई। पिछली बार की तुलना इस बार 7 नाम कम हैं। में नीमकाथाना से दौलतराम गोयल को उपाध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ से भागीरथ गोदारा को मंत्री बनाकर चौंकाया है। क्योंकि इन्होंने 30 से 40 साल कांग्रेस के साथ बिताए हैं। एक साल के दरमियान ही दोनों नेता भाजपा से जुड़कर संगठन की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। कार्यकारिणी में पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की टीम के 10 लोगों को सीधे तौर पर शामिल किया गया है।

इनमें से सात उपाध्यक्ष और एक महामंत्री का तो पद भी नहीं बदला गया। बाकी दो को प्रमोशन दिया गया है। भाजपा के दिग्गज नेता लंबे समय बाद भाजपा टीम में चहेते लोगों को जगह दिलाने और विरोधियों को किनारे लगाने में कामयाब हुए। क्योंकि इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा, मनोज सिंघानिया और विष्णु चेतानी की टीम को लेकर अक्सर बड़े नेताओं में विवाद सामने आता रहा। क्योंकि उनके चहेतों को जगह नहीं मिल पाई थी। हालांकि नई कार्यकारिणी में कांग्रेस बैक ग्राउंड से जुड़े रहे नेताओं को तव्वजो मिलने से अंदर खेमे गुटबाजी मुखर होने लगी है।

जिला कार्यकारिणी में प्रेमसिंह बाजोर गुट के कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिली है। 19 में कुछ लोग बाजोर गुट के माने जा रहे हैं। इनके भाई बाबूसिंह बाजोर को भी टीम में शामिल किया गया है। पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी के बेटे रमेश जलधारी को प्रमोशन देते हुए मंत्री से महामंत्री और प्रभुसिंह शेखावत को उपाध्यक्ष से महामंत्री बनाया गया है। दो कार्यकारिणियों में लगातार दूर रहने के बाद भंवरलाल वर्मा को चौथी बार महामंत्री बनाया है। भाजपा की नई टीम में आठ-आठ उपाध्यक्ष व मंत्री तथा तीन महामंत्री बनाए गए हैं। जबकि पिछली कार्यकारिणी की टीम 26 लोगों की थी। उसमें 10-10 उपाध्यक्ष व मंत्री, चार महामंत्री, एक-एक कार्यालय मंत्री व कोषाध्यक्ष बनाए गए थे।

दो कार्यकारिणी से दूर रहे भंवरलाल वर्मा को फिर महामंत्री बनाया
दौलतराम गोयल :
नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस द्वारा पालिकाध्यक्ष घोषित नहीं किए जाने पर भाजपा का दामन थामा। चुनाव के बाद भतीजे दीपक महाजन को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। 40 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
इसलिए मिली जगह : नीमकाथाना को तव्वजो देने व पार्टी में नया महाजन चेहरा उतारने की कवायद। पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी नीमकाथाना से थे।
भागीरथ गोदारा : लक्ष्मणगढ़ में बिड़ोदी बड़ी ग्राम पंचायत पर इनके परिवार का दबदबा रहा है। पिता व पत्नी सरपंच रहे हैं। गोदारा 30 साल कांग्रेस समर्थक रहे। विधायक परसराम मोरदिया के नजदीकी रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा से जुड़े।
इसलिए मिली जगह : लक्ष्मणगढ़ में भाजपा के पास कोई मजबूत जाट चेहरा नहीं है। कांग्रेस में रहने के दौरान गोदारा को डोटासरा का विरोधी माना जाता रहा।

ये बने महामंत्री

भंवरलाल वर्मा, प्रभुसिंह शेखावत, रमेश जलधारी

इन्हें मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
{बाबूसिंह बाजोर
{फूलचंद बाजिया
{बनवारी यादव
{रामनिवास सैनी
{दौलत राम गोयल
{राजकुमार जोशी
{राजेश रोलन
{गोविन्द बिजारणिया
इनको बनाया जिला मंत्री
{वीणा वर्मा
{भागीरथ गोदारा
{डॉ अरविन्द भूकर
{वसुंधरा सैनी
{रणवीरसिंह शेखावत
{सरोज कड़वासरा
{विमला कुमावत
{कैलाश कँवर

कार्यकारिणी में पांच महिलाओं को जगह
जिला कार्यकारिणी में पांच महिलाओं को जगह दी है। सभी महिलाओं को जिला मंत्री बनाया है। इंद्रा चौधरी समेत कार्यकारिणी में 6 महिलाएं शामिल हुई है। कार्यकारिणी में शामिल वीणा वर्मा पहले भी जिला मंत्री का पद संभाला चुकी हैं।
प्रदेश नेतृत्व को 30 नाम भेजे गए थे
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को जिला कार्यकारिणी के लिए 30 ने भेजे गए थे। इनमे से 19 जनो के नाम की सहमति मिली। इसके अलावा प्रदेश नेतृत्व ने नेमीचंद कुमावत, ओमप्रकाश बिजारणिया, होशियार सिंह, सुमन वर्मा, पंकज शर्मा, सुमेर सिंह, मदनलाल जांगिड़, ममता निठारवाल, जयप्रकाश सरावगी, मनीष डिडवानिया, गिरधारीलाल, विजेंद्र बिजारणिया, राजेश चेजारा के नाम की सहमति नहीं मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 officials of Chetani team in BJP's district executive, Goyal, who was in Congress for 40 years, was made vice-president and Godara as minister
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top