ग्राम पंचायतों के विकास के लिए चुनाव प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कड़ी है और उसी के तहत राजस्थान की तमाम पंचायतों में पहले दूसरे चरणों में चुनाव हो चुके हैं। बीकानेर की नोखा, पांचू और श्री डूंगरगढ़ की 129 ग्राम पंचायतों के चुनाव भी पूरे हो गए हैं। इसलिए पंचायती राज विभाग ने जिन पंचायतों में चुनाव पूरे हो गए वहां 15 जून तक स्थाई समितियों के गठन के आदेश दिए हैं।
आदेश जिला परिषद में 5 मई को ही पहुंच गए थे लेकिन पूरा महीना बीतने के बाद भी अब तक सारी पंचायत में स्थाई समिति का गठन नहीं हुआ और न ही जिला परिषद के पास कोई सूचना है। जैसा आदेश राज्य सरकार से सीईओ के पास आया वैसा ही उन्हें वह आदेश बीडीओ के पास भेज दिए लेकिन इस आदेश का पीछा किसी अधिकारी ने नहीं किया। इसीलिए अब तक ज्यादातर ग्राम पंचायतों में स्थाई समिति गठन का काम अटका हुआ है। हालांकि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह शेखावत का कहना है कि हम निर्धारित 15 जून से पहले सारी पंचायतों में स्थाई समिति का गठन कर लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें