शहर में मंगलवार काे एक साथ चार नए कोरोना पाॅजिटिव सामने आए हैं। अब तक 15 केस मिल चुके हैं। इनमें से 11 पाॅजिटिव रिकवर हाे चुके हैं। ये चारों पॉजिटिव महाराष्ट्र से आए हैं। संक्रमित अाने पर इलाज के लिए बीडीके अस्पताल में रैफर किया गया है। काेराेना के एक साथ चार केस आने के बाद शहर में फिर से दहशत फैल गई।
बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ ने बताया कि संक्रमिताें में गोशाला के पास वार्ड 24 के पिता-पुत्र सात जून को मुंबई से आए थे। उनकाे आने के बाद ही श्रीधर यूनिवर्सिटी में क्वारेंटाइन कर दिया गया था। इनके अलावा वार्ड छह की एक महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। वार्ड आठ में तीन मई को महाराष्ट्र से लौटे एक दंपती होम आइसोलेशन पर थे। कोरोना जांच में पति की रिपोर्ट निगेटिव जबकि पत्नी पॉजिटिव मिली। प्रभावित इलाकाें अाैर घराें काे सेनेटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें