ग्राम पंचायत चांदेरा की नंदी वाली व नयावासी ढाणी में शुक्रवार को कुएं का पानी पीने से 15 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल गुढ़ाकटला में भर्ती कराया। यहां पांच दिन पहले भी कुएं का पानी पीने से चार बकरियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने कुएं में दूषित पानी होने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि नंदी वाली ढाणी में स्थित कुएं से लंबे समय से ढाणी के लोग पानी पीने सहित अन्य कार्यों में उपयोग में ले रहे हैं। लेकिन शुक्रवार सुबह ढाणी के लोग इसमें से पानी भरकर ले गए और पीने के बाद इनके उल्टी होना शुरु हो गई। अधिकांश की तबीयत बिगड़़ने पर ग्रामीणों की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीणा ढाणी पहुंचे और लोगों को जीपों में बैठाकर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल गुढ़ाकटला लाए। इस दौरान बीमार हुए जंगलीराम मीणा, कैलाशी देवी, पप्पी, पूजा, उंगती, बदाम देवी, छोटी मीना, केशंती मीना, रीना, सागर, प्रियंका, दिलखुश, मोहित, रोहित सहित अन्य का अस्पताल में उपचार किया। अस्पताल प्रभारी डॉ राजेंद्र मीणा ने बताया कि सभी मरीज उल्टी व दस्त की शिकायत बता रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले भी इस कुएं का पानी पीने से चार बकिरयों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ग्रामीणों में डर व्याप्त हो रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। नंदी वाली ढाणी व नयावासी ढाणी के ग्रामीणों ने बताया कि इन ढाणियों के लिए पानी का और कोई इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों को मजबूरी में इस कुएं का पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई प्रशासन से यहां हैडपंप व नलकूप खुदवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में इस कुएं से पानी लाना पड़़ रहा है।
ग्रामीणों ने लगाया पानीदूषित होने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से इस कुएं का पानी पी रहे थे। लेकिन कभी ऐसी समस्या नहीं आई। लेकिन अब कुएं का पानी दूषित हो चुका है। ऐसे में इसे पीने के बाद तबीयत खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से पेयजल का इंतजाम करने की मांग की ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 15 people ill after drinking well water
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top