शहर के वार्ड 28 तिवाडी मोहल्ला में घरेलू बोरिंग के व्यावसायिक उपयोग के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने एसडीएम पिंकी मीणा को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि वार्ड में एक जने द्वारा घरेलू बोरिंग का व्यावसायिक उपयोग कर टैंकरों में पानी भरकर बेचा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 15 एचपी की मोटर का उपयोग कर करीब 800 फुट गहरे नलकूप से रोजाना 50 से 60 टैंकर पानी प्रतिदिन अवैध दोहन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे वार्ड नंबर 27 व 28 के करीब 125 घरेलू नलकूप में पानी समाप्त हो गया है। और दोनों कालोनियों में गंभीर पेयजल समस्या हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जलदाय विभाग द्वारा भी 5 से 6 दिन के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जा रही है। ऐसे में कोरोना महामारी के दौरान लोगों को काफी दूर जाकर पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे सोशल डिस्पेंसिंंग की पालना भी नहीं हो पा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें