बिजली के बिल माफ करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को किसान महेंद्र खोखर के नेतृत्व में बिजली विभाग के सहायक अभियंता पूरणमल वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बिजली बिल माफ करने की मांग की। ज्ञापन के अनुसार लॉकडाउन से लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इस मुश्किल समय में किसान व मजदूरों के लिए जीवन यापन करना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में बिजली के बिल कैसे जमा करा पाएंगे। इसलिए राज्य सरकार घरेलू व कृषि बिजली बिलों को माफ करे।

इस दौरान राकेश मिश्रा, महेश वर्मा, सागरमल, कमलेश कुमार, गोपाल सहित कई लोग मौजूद थे।
भारतीय किसान संघ इकाई द्वारा नायब तहसीलदार विपुल चौधरी को ज्ञापन दिया गया। किसान संघ तहसील कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल प्रमोद भारद्वाज गोपाल सिंह दूधवाल आदि ने ज्ञापन में बताया कि किसानों के पिछले 6 माह के बिजली के बिल माफ किए जाएं तथा किसानों की उपज को उचित मूल्य पर खरीदा जाए ।
सोमवार को माकपा एईएन कार्यालय का घेराव करेगी
साेमवार को पलसाना एईएन कार्यालय का माकपा घेराव करेगी। जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र फुलवारिया व भगवान सहाय जाखड़ ने बताया कि पलसाना एईएन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। माकपा के आह्वान पर डेढ़ माह का घरेलू व कृषि बिजली बिल माफ करने, लॉकडाउन में किसान मजदूर वर्ग को 75 सौ रुपए प्रतिमाह जारी करने, बिजली की बढ़ाई गई दरे वापस लेने, कृषि उपभोक्ताओं की दस हजार की सब्सिडी वापस शुरू करने की मांग की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for waiving of electricity bill gave memorandum in Kant and Pulsana
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top