इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के निदेशक डॉ. अजयवर्धन आचार्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर प्रवेश ले सकेंगे।

इसमें स्नातक कला, वाणिज्य, विज्ञान, आपराधिक न्याय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, शैक्षिक प्रबंध एवं प्रशासन, पर्यावरण एवं सतत विकास, शैक्षिक प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन, उच्च शिक्षा, बौद्धिक संपदा अधिकारी, सूचना सुरक्षा, अनुवाद, शहरी नियोजन एवं विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा व एचआईवी एवं परिवार शिक्षा, अंग्रेजी में सर्जनात्मक लेखन, पैरालीगल प्रैक्टिस व उर्दू में डिप्लोमा और एचआईवी एवं परिवार शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, स्वास्थ्य देखभाल एवं अपशिष्ट प्रबंधन, मधुमक्खी पालन, रेशम कीट पालन, गैर सरकारी संगठन प्रबंधन, जैविक खेती, प्रावि गणित शिक्षण, उर्दू, जल संचयन एवं प्रबंधन में प्रमाण-पत्र समेत अन्य मास्टर/बैचलर/डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top