शहर में बादलों की आवाजाही समाप्त होने के बाद सोमवार को खुली धूप निकलने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। रविवार को हल्के बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो सकी। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान बढ़ गया।
राजस्थान में पिछले तीन दिनों से एक ऊपरी हवाओं में चक्रवात बना हुआ था, जिसकी वजह से बादलों की आवाजाही थी। दो दिन पहले अरब सागर से नमी मिलने की वजह से बारिश भी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया था, लेकिन रविवार को इस ऊपरी हवाओं में चक्रवात का असर समाप्त होने के बाद बादलों की आवाजाही रुक गई और अलसुबह ही खुली धूप निकल आई।
इसी वजह से शहर का न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27.3 डिग्री सेल्सियस पहंुच गया। बाद में बादलों की कुछ आवाजाही के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो सकी। अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 38.8 पहंुच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक खुली धूप निकलेगी और आसमान साफ रहने की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
तापमान
अधिकतम न्यूनतम
27.30 38.80
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें