हजरत हकीम शाहवली की दरगाह में गुरुवार को 2100 दीप जलाकर कोरोना वायरस खात्मे की दुआ की गई। उदय सेवा संस्थान की ओर से दरगाह के सज्जादानशीन खालिद हुसैन रिजवी की सरपरस्ती में दीपक जलाए। इस मौके पर रिजवी ने कोरोना को जड़ से खत्म करने और मरीजाें के जल्द से जल्द ठीक हाेने की दुआ कराई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ जाकिर बडगुजर ने बताया इस दौरान सरकार की गाइडलाइन का पालन करने, मुंह पर मास्क लगाने, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की। इससे पहले मजार अक़दस पर फूल पेश किए गए। इस मौके पर सजाउदीन बाबा, रहीस खान, समीर नारू, सैफ सैयद आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Praying for the abolition of Kareena by lighting 2100 lamps in the dargah
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top