ग्राम चाैमंू पुराेहितान में अाराेपी युवक की मां, बहन व परिजनाें के साथ मारपीट कर अश्लील हरकतें करने के प्रकरण में पुलिस की अाेर से दर्ज किए गए राजकार्य में बाधा डालने के मुकदमे में गिरफ्तार छह लोगों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार लोगों को एक दिन के रिमांड पर तथा दो महिलाओं को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि रानोली पुलिस थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आरोपी परिवार की महिलाओं व पुरुषों ने मारपीट कर राजकार्य में बाधी डाली थी। इस पर आदित्य पुत्र घीसालाल, घीसालाल पुत्र भूराराम, छोटूराम पुत्र भूराराम, रवि प्रकाश पुत्र छोटूराम मीणा, भंवरी देवी पत्नी घीसालाल, किरण देवी पत्नी छोटूराम को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने चारों पुरुषों को एक दिन के रिमांड पर दिया है। भंवरी देवी व किरण देवी के कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें