कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर लौटने पर ग्रामीणों ने पति-पत्नी का स्वागत किया। परिजनों ने आरती की व थाली बजाई। दोनों 15 मई को अहमदाबाद के पुष्पा नगर से टोडा आए थे। युवक की रिपोर्ट 25 मई को पाॅजिटिव आने के बाद उसकी पत्नी का 26 मई को सैंपल लिया तो 28 मई को रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर आठ महीने के बच्चे के साथ सीकर भेजा था।
चार मई को रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया। सुभाष कुमावत व उनकी पत्नी अनिता देवी का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया व सुभाष की बहन ने भाई व भाभी की आरती उतारकर घर में प्रवेश कराया। मां ने थाली बजाकर स्वागत किया।
डाबला
जीलो का नरेश सिंह सांवली से ठीक होकर गांव लौटा तो परिजनों ने ताली व थाली बजाकर स्वागत किया।
ठीक होकर घर लौटे युवक का ग्रामीणों ने किया स्वागत
सेवदड़ा में होम क्वारंेटाइन व्यक्ति की जांच कोरोना पॉजिटिव आने पर 27 मई को सांवली में भर्ती किया था। युवक 18 मई को मुंबई से आया था। गुरुवार को अस्पताल से घर आने पर ग्रामीणों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। स्वस्थ हुए युवक ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया और आमजन से अपील की कि कोरोना महामारी से डरंे नहीं, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करें तथा डॉक्टरों के बताए नियमों का पालन करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें