शहर और इसके आसपास सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार जनों की मौत हो गई। बोरानाडा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि लूणी तहसील के मेहलावास निवासी 42 साल के बाबूराम पुत्र दमाराम जाट और उनका दस साल का बेटा महेंद्र 5 जून की रात साढ़े आठ बजे के बाइक से घर की ओर जा रहे थे। बाबूराम गाड़ी रिपेयर का काम करता था।
रात को बाइक लेकर जब बाड़मेर रोड खुडाला फांटा के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एमडीएमएच में भर्ती करवाया, जहां कुछ देर बाद ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
वहीं सूरसागर पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर हुडको क्वार्टर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले 40 वर्षीय धीरज पुत्र हरनारायण गहलोत 5 जून की रात को बाइक लेकर नारवा इंद्रोका की तरफ जा रहे थे, तभी गाड़ी स्लिप हो गई।
हादसे में घायल को एमडीएमएच में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मसूरिया निवासी 65 साल के हनुमान पुत्र गुलाबराम सुथार 6 जून को बाइक से मेन पाल रोड से गुजर रहे थे, तभी एक डंपर चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल होने पर उनकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें