प्रतापनगर थाना इलाके की जगदंबा कॉलोनी में जब लगातार काेराेना संक्रमित सामने आने लगे ताे लाेगाें ने स्वयं इस चेन काे ताेड़ने की ठानी। कॉलोनी के लाेगाें ने लोहे की चद्दराें, बल्लियाें व कनाताें से हर रास्ते काे सील कर दिया, ताकि कोई भीतर प्रवेश न कर सके। कॉलोनी के पुलिस मित्रों ने दूध, सब्जी व दवाओं के लिए डोर-टू-डोर की व्यवस्था की है।
भीड़ एकत्रित ना हो इसके लिए एक व्यक्ति भोंपू बजाता है। घर से एक व्यक्ति सामान लेने बाहर निकलता है। उसके घर में जाने के बाद दूसरे को सामान लेने के लिए लाउडस्पीकर पर नाम बोलकर बाहर बुलाते हैं। एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि जगदंबा काॅलाेनी व क्षेत्र के 17 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब ये वायरस आगे न फैले इसके लिए हर कोई कॉलोनी को बचाने में जुटा है। रविवार को एडीसीपी उमेश ओझा, एसीपी नीरज शर्मा, प्रतापनगर थानाधिकारी अमित सिहाग ने काॅलाेनी का जायजा लिया व लाेगाें की सराहना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें