अनलाॅक-01 के साथ ही स्मार्ट सिटी के कामाें में भी तेजी आने लगी है। जल्द ही मेडिसिन ब्लाॅक, पीडियाट्रिक ब्लाक औैर गांधी स्मृति उद्यान के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हाेगी। अगले सप्ताह यह टेंडर हाेने जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्मार्ट सिटी याेजना के तहत जेएलएन अस्पताल में 38 कराेड़ की लागत से अत्याधुनिक मेडिसिन ब्लाॅक बनाया जाना है, जबकि यहीं शिशुराेग विभाग के पास पीडियाट्रिक ब्लाॅक औैर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जानी है।

इसमें पीडियाट्रिक ब्लाॅक पर 24 कराेड़ औैर पार्किंग पर 4 कराेड़ रुपए का व्यय हाेगा। इसी तरह गांधी स्मृति उद्यान में गांधीजी की मूर्ति सहित अन्य मूर्तियां लगाई जानी हैं, जिस पर 1 कराेड़ रुपए खर्च किया जाना है। मालूम हाे कि पूर्व में इस उद्यान का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए 6 कराेड़ का टेंडर हाे चुका है। गांधी स्मृति उद्यान दहारसेन स्मारक के पास बनाया जाना है। स्मार्ट सिटी की प्राेजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी (पीएमसी) के टीम लीडर निर्मल धीर ने कहा कि - तीनाें नए टेंडर के लिए कवायद तेज कर दी गई हैं। अगले सप्ताह आनॅलाइन टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजमेर. गांधी स्मृति उद्यान में इस तरह के लगाए जाएंगे स्टेच्यू।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top