पिपराली ब्लॉक के सांगरवा गांव में चिकित्सा विभाग ने रविवार को 80 व्यक्तियों के सैंपल लेकर कल्याण अस्पताल भिजवाए हैं। उनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। पिपराली ब्लॉक बीसीएमओ डॉ. उमेश धायल ने बताया कि शनिवार को ब्लॉक में सांगरवा, बैद की ढाणी, जुराठड़ा इन जगहों पर तीन पॉजिटिव केस आए थे। सांगरवा में दिल्ली से आया 20 साल का युवक जांच में पॉजिटिव आया। युवक दिल्ली से दो जून को पहले सीकर आया था, उसके बाद सांगरवा पहुंचा। चार जून को युवक के सैंपल लिए गए। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
युवक की हिस्ट्री में पता चला कि वह गांव में खुला घूमा। गांव में कटिंग करवाई, किराणा की दुकानों पर भी गया तथा पलासरा व रानोली भी मिलने वालों के पास गया। इसे देखते हुए रविवार को सांगरवा डॉ. राकेश पंवार, टीए रामसहाय कुमावत, मेल नर्स किशोर कुमार मीणा, एलटी गुलाबचंद मणियार मेडिकल टीम ने सांगरवा में किराणा व्यापारी, सैल्यून दुकानदार, सब्जी विक्रेता एवं परिवार सहित 79 लोगों के सैंपल लिए तथा एक सैंपल बैद की ढाणी में पॉजिटिव मिली किशोरी की दादी का लिया गया। पिपराली ब्लॉक में रविवार को 80 सैंपल लिए गए।
बैद की ढाणी : शनिवार को बैद की ढाणी में 13 साल की किशोरी पॉजिटिव आई थी। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री में पता चला तीन जून को वह ट्रेन द्वारा मुंबई से जयपुर आई थी। जयपुर से बस में रानोली बस स्टैंड पहुंची। रानोली से टेंपो में बैद की ढाणी पहुंची। चार जून को सांगरवा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरी सहित पांच लोगों की सैंपलिंग करवाई थी।
जुराठड़ा : जुराठड़ा में शनिवार को पॉजिटिव आया युवक दिल्ली से ट्रक में आया था। चार जून को सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
दांता में तीसरा पॉजिटिव मिलने से दहशत, लोगों के सैंपल लेने पहुंचे चिकित्साकर्मी
इलाके में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दांता कस्बे में करीब 11 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि ब्लॉक सीएमएचओ सुनील धायल ने की। कस्बे में तीसरा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। बालक के चिकित्सा टीम ने शुक्रवार को सैंपल लिए थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस की सहायता से सांवली के अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। चिकित्सा टीम द्वारा बालक के संपर्क में आए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। चिकित्सा विभाग द्वारा सैंपल भी लिए जाएंगे। बड़ी मस्जिद के आसपास के एरिया में पहले से ही प्रशासन द्वारा पुलिस जाब्ता तैनात कर कर्फ्यू चल रहा है।
217 में से 209 लोग निगेटिव आए
दांता ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के लिए गए सैंपल में 217 में से 209 निगेटिव आए हैं । वहीं आठ प्रक्रियाधीन हैं। बीसीएमओ डॉ. सुनील धायल ने बताया कि दांता ब्लॉक में विभिन्न गांवों में लिए गए सैंपल में 209 के सैंपल निगेटिव व आठ सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें बानूड़ा में 22 निगेटिव, जीणमाता में 18 निगेटिव, खाचरियावास में 29, निगेटिव, दांता में 70 में से 62 निगेटिव, आठ प्रक्रिया में हैं। खाटू में चार निगेटिव, गोवटी में 74 निगेटिव आयए हैं। कुल 217 में से 209 निगेटिव आए हैं। आठ सैंपल अभी प्रक्रियाधीन हैं।
एक ही परिवार में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कर्फ्यू लगाने की मांग
चला | गुहाला में एक महिला पाॅजिटिव आने के बादचिकित्सा टीम पहुंची। महिला को एंबुलेंस से सीकर भेजा गया। गांव के वार्ड 10 में महिला जयपुर के रामगंज अपने रिश्तेदार के घर से 10 दिन पहले गुहाला आई थी। चिकित्सा विभाग की टीम मोहल्ले में सेनेटाइज कराया तथा लोगों को बाहर नहीं घूमने की हिदायत दी गई। एक परिवार में चार कोरोना पॉजिटिव होने से मोहल्ले में लोग डर में है। ग्रामीणों ने मोहल्ले में कर्फ्यू लगाने की मांग की है।
पलसाना : पांच लोगों के सैंपल लिए
पलसाना | कस्बे के राजकीय सामुदायिक हॉस्पिटल में स्टाफ कर्मचारियों के पांच सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए सीकर भेजे गए। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मेडिसन डॉ. प्रभुदयाल बराला ने बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ के पांच सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इससे पहलेनाे सैंपल लिए गए थे, जिन सभी की रिपोर्टनिगेटिव आई है।
धोद : 51 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की
धोद | राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरडोली में 51 लोगों की सैंपलिंग की गई। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग मुस्तैदी से डटा हुआ है। किरडोली पीएचसी की चिकित्सकीय टीम भी दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर संदिग्धों की स्क्रीनिंग कर उन्हेंं होमइसोलेट करवा रही हैं। इस अवसर पर चिकित्सक प्रभारी डॉ. अनीस, डॉ. वसीम, आफताब अहमद, श्रवण कुमार, एलटी महेन्द्र सिंह, संतरा देवी व भगवान सिंह मौजूद रहे।
भादवाड़ी निवासी दिल्ली पुलिस का जवान परिवार के साथ दो जून को घर आया
कांवट | कोरोना पॉजिटिव मिला भादवाड़ी निवासी दिल्ली पुलिस का जवान दो जून को अपनी गाड़ी से परिवार के चार सदस्यों की साथ भादवाड़ी आया था। पांच जून को कांवट सीएचसी में सेक्टर से 28 व भादवाड़ी सेक्टर से 11 व्यक्तियों के सैंपल लिए थे। रविवार को जांच रिपोर्ट में भादवाड़ी निवासी दिल्ली पुलिस का जवान पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भादवाड़ी पहुंची व जवान को सीकर लेकर गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेशकुमार पारीक व भादवाड़ी पीएचसी प्रभारी डाॅ. वेदप्रकाश रोलानिया ने बताया कि सोमवार को परिजनों सहित जवान के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें