गांव के वार्ड 13 में कोरोना पॉजिटिव आए 53 साल के कैलाशचंद कुमावत अब बिल्कुल स्वस्थ होकर घर लौट आए है। घर लौटने की खुशी में मोहल्ले के लोगों उनका सम्मान किया। उनकी पौती अक्षिता ने माला पहनाकर व फूल बरसाकर स्वागत किया। साथ ही मोहल्लेवासियों ने थाली व ताली बजाकर स्वागत किया। कैलाशचंद कुमावत महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे जो 22 मई को जयपुर तक ट्रेन में इसके बाद गाड़ी किराए कर गांव आए थे। 30 मई को की गई रेंडम सैंपलिंग में एक जून को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
डाबला. ग्राम जीलो में कोरोना से जंग जीतकर 38 वर्षीय मंजू कंवर 17 वर्षीय बेटी पूजा कंवर के साथ स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई। घर वापसी पर मोहल्लेवासियों ने मां-बेटी का फूलों से स्वागत किया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र से आए इस परिवार की 27 मई की जांच में पति नरेशसिंह पॉजीटिव पाया गया था जो चार जून को स्वस्थ होकर घर लौट आया था। 31 मई को महिला व उसकी बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। दोनों का सीकर में इलाज हुआ। कोरोना से जंग जीतकर पहले पति व रविवार को मां-बेटी अपने घर लौटने पर गांव की महिलाओं ने थाली बजाकर स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें