कोरोना वायरस को रोकने के लिए कंपाउंडर और उसके डॉक्टर बेटा और तथा बहू अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं जबकि पड़ोसियों ने उनकी गैरमौजूदगी में उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। सांवली अस्पताल में कोरोना मरीजों के वार्ड में काम करने वाले कंपाउंडर बनवारी लाल बराला ने बताया कि श्रीमाधोपुर स्थित जाजोद गांव में उनकी बरालों की ढाणी है।
वे कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। उनका बेटा और बहू भी डॉक्टर हैं और वे भी कोरोना पेशेंट के इलाज में जुटे हुए हैं। तीनों के घर नहीं होने पर पड़ोसी सुल्तान बराला और उसके परिवार के लोग अचानक खेत पर आए और जबरन तारबंदी करके उसके हिस्से की जमीन को दबा लिया। जब उसके बाकी परिवार के लोगों ने टोका तो उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए।
उन्होंने श्रीमाधोपुर थाने में जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तीन बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले में श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी कैलाश चंद्र मीणा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। शिकायत उनके पास लिखित में पहुंचेगी तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें