भाजपा जिला कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कई जगह स्वाजगत किया गया। गोविंदराम बिजारणियां को पुनः को जिला उपाध्यक्ष बनाने व सरदार पटेल पीजी महाविद्यालय के निदेशक डाॅ. अरविंद भूकर को जिला मंत्री बनाने पर दोनों का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद राजकुमार शर्मा, एडवोकेट प्रहलाद राय सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजपाल सैन, भाजपा महामंत्री बनवारी लाल कुमावत, विक्रम सिंह भीराणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमराज कुमावत, मूलचंद कालिका, बीआर हरिपुरा, पार्षद नंदलाल कुमावत, प्रेमराज कुमावत, द्वारका प्रसाद सैनी, मुकेश सैनी, सुरजमल जाटोलिया, मुकेश रूलानिया, दीपक वर्मा, विनोद टेलर, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी मौजूद रहे।

लक्ष्मणगढ़

भाजपा के नवमनोनीत जिला मंत्री भागीरथ गोदारा का पार्टी के जाजोद मंडल व ग्राम पंचायत बाटड़ानाऊ की ओर से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष बाबूलाल दुलड़, गजेंद्र सिंह शेखावत, सरपंच बाली देवी, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़, प्रतापराम, राजूसिंह, सुरेन्द्र सिंह, नरेंद्र बाटड़, राकेश व मुमताज आदि ने स्वागत किया।
फतेहपुर

कस्बे के पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष रामनिवास सैनी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर अध्यक्ष रामवतार रूंथला ने बताया कि लगातार दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनने पर सैनी का मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में इस्लाम खान, रामवतार रूंथला, देहात अध्यक्ष विनोद महला, प्रदेश प्रतिनिधि बजरंगसिंह शेखावत, प्रदीप पारीक, लीलाधर जांगिड़, प्रीतम इंदोरिया, प्रदीप चौमाल, राकेश मुनीम आदि ने स्वागत किया।
रींगस

फूलचंद बाजिया को फिर से जिला उपाध्यक्ष बनाने पर दीपक बाजिया, प्रदीप महला, ओमप्रकाश, लालू कोरखन्या सहित अनेक लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और बाजिया का स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top