निजी शिक्षण संस्थान संघ ने फैसला किया है कि इस बार एडमिशन के लिए निजी स्कूल संचालक डोर-टू-डोर नहीं जाएंगे। इसके लिए एक अनुशासन कमेटी का गठन किया गया है। यह फैसला चेलासी रोड स्थित ड्रीम जोन पब्लिक
स्कूल में संघ अध्यक्ष नरोत्तम कालेर की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। बैठक में फीस का निर्धारण, शिक्षण शुल्क में मोल भाव नहीं करने, सभी निजी शिक्षण संस्थाओं का गाड़ी किराया समान करने, बिना टीसी किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं देने, कोई बच्चा दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है तो उसे अपनी पुरानी स्कूल का संपूर्ण बकाया शुल्क चुकता कर वहां से टीसी देने का फैसला किया गया। संघ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दायमा ने कहा कि इस सत्र में स्कूल संचालकों की मर्यादा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमारे साथी संचालक किसी भी अभिभावक के पास बच्चों के एडमिशन के लिए संपर्क नहीं करेंगे। स्टाफ का सदस्य या वाहन चालक प्रबंध कमेटी का सदस्य डोर टू डोर नहीं जाएगा। अपने स्कूल के बच्चों की एजुकेशन की क्वालिटी पर ध्यान दिया जाएगा। दायमा के इस प्रस्ताव को सभी संस्था संचालकों ने स्वीकार किया तथा सर्वसम्मति से माना।

बैठक में सुभाष बुगालिया ने कहा कि हमें एक दूसरे की संस्था में अध्यापन कार्य करवाने वाले शिक्षकों का भी पूर्ण रूप से जांच परख कर ही नियुक्ति दी जानी चाहिए। आपसी राय मशवरे के बाद ही निर्णय लें। सुल्तान सैनी ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहनों में विद्यार्थियों का गाड़ी किराया सभी का एक समान हो जिसके लिए कमेटी को आदेशित किया गया कि शीघ्र ही किराया निर्धारित कर सभी संस्थाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित करें। संघ सचिव अनिल शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि सभी विद्यालयों का शिक्षण शुल्क संस्था द्वारा दी जा रही सुविधा के अनुसार निर्धारित हो। न्यूनतम फीस चार्ट सबको दे दिया जाएगा, जिसके अनुसार ही शुल्क देय होगा। सभी शिक्षण संस्थाओं में निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।

शुल्क में कोई समझौता या मोल भाव नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने की मंशा रखता है तो उसे अपने पूर्व विद्यालय से टीसी प्राप्त करनी होगी तथा बकाया शिक्षण शुल्क जमा करवाना होगा। बिना टीसी कोई भी विद्यालय विद्यार्थी को एडमिशन नहीं देगा। अनुशासन समिति में नरोत्तम कालेर, कृष्ण कुमार दायमा, अनिल शर्मा, सुशील मील, नागर मल बालोदा, सुभाष बुगालिया, श्रीराम जांगिड़, हजारी लाल यादव, प्रदीप जांगिड़, सुनील शर्मा, मनोज गुर्जर, सुल्तान सैनी, धर्मपाल बुगालिया, संजय बारी, रमाकांत दाधीच, रविंद्र शर्मा, श्रीकांत यादव को मनोनीत किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नवलगढ़. बैठक में भाग लेते स्कूल संचालक।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top