रीट 2016 की अंग्रेजी विषय के लेवल 2 के 826 पदों पर 2 साल से अटकी भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी करवाने के लिए युवाओं ने अब नेताओं की मदद ली है। पिछले तीन दिनों में झुंझुनूं, सीकर के सांसद के साथ ही कई अन्य सांसदों, विधायकों से सीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखवाने का सिलसिला शुरू किया है। ये युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो लगातार एक्टिव हैं ही, ट्वीटर और फेसबुक पर लगातार मांग की जा रही है।
इस आंदोलन की कमान संभाल रहे संजय पूनिया, दीप्ति चौधरी सहित युवाओं ने अब नेताओं की शरण ली है। संजय ने बताया कि उनके आग्रह पर पार्टी से ऊपर उठ कर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ ही कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों ने सरकार को पत्र लिखे हैं। पत्र लिखने वालों में झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सीकर विधायक परसराम मोरदिया, नवलगढ़ विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा, दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया सहित कई विधायक व नेता शामिल हैं।
युवाओं का कहना है कि सरकार हाईकोर्ट की एकल व डबल बैंच के आदेश भी नहीं मान रही है जो बहुत ही चिंताजनक है। प्रदेशभर के युवाओं में इसे लेकर रोष है। दो साल से प्रतीक्षा सूची का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी परेशान हो गए हैं। प्रदेश भर के बेरोजगारों ने प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम रिकॉर्ड साढ़े चार लाख ट्वीट्स किए जा चुके हैं जिस पर भी सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आशार्थियों का कहना है कि कोरोना जैसे माहौल में सरकार सूची जारी करे तो कम से 826 बेरोजगारों को तो नौकरी मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें